फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VIDEO: 'When I used to get Tendulkar out...', Shoaib Akhtar met India Dolly Chaiwala, asked this question

VIDEO: 'जब मैं तेंदुलकर को आउट करता था...', भारत के डॉली चायवाला से मिले शोएब अख्तर, चाय पीते हुए पूछा यह सवाल

Sun, 02 Feb 2025 01:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 02 Feb 2025 01:54 PM IST
सार

शोएब और सबा करीम ने डॉली के चाय की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, 'चाय बहुत अच्छी बनाई है। थैंक यू डॉली।' शोएब ने इसका वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।

विज्ञापन
VIDEO: 'When I used to get  Tendulkar out...', Shoaib Akhtar met India Dolly Chaiwala, asked this question
शोएब अख्तर, सचिन तेंदुलकर और डॉली चायवाला - फोटो : Twitter

विस्तार

कट्टर प्रतिद्वंद्विता के बावजूद, भारतीय और पाकिस्तान के क्रिकेटरों के बीच एक-दूसरे के लिए आपसी सम्मान अक्सर सामने आता है। मैदान पर दोनों देशों के बीच प्रतिद्वंद्विता एक तरफ और मैदान के बाहर दोनों देश के क्रिकेटरों की दोस्ती एक तरफ होती है। भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटर अक्सर एक-दूसरे की प्रशंसा करते दिख जाते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में एक इवेंट में शोएब अख्तर की मुलाकात नागपुर के एक चाय बेचने वाला डॉली चायवाला से हुई। डॉली चायवाला का असली नाम सुनील पाटिल है। दोनों के बीच मजेदार बातचीत हुई और डॉली ने अख्तर और उनके साथ मौजूद भारत के पूर्व क्रिकेटर सबा करीम को चाय भी पिलाई।
विज्ञापन

शोएब और डॉली की बातचीत
शोएब अख्तर ने कहा, 'हमारे बहुत प्यारे दोस्त नागपुर से आए हैं। वह बहुत ही चर्चित हैं। डॉली...! डॉली आपने मेरे मैच देखे हैं?' इस पर डॉली चायवाला ने जवाब दिया, 'हां मैंने आपके कई मैच देखे हैं।' इसके बाद शोएब अख्तर ने पूछा, 'क्या आपको मजा आया?' इस पर डॉली ने कहा, 'जी सर! आप इतनी तेज गेंदबाजी करते हो, ऐसा लगता है मानो कि आप गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं, बल्कि किसी पर गेंद रहे हैं।' फिर शोएब ने पूछा, 'जब मैं सचिन तेंदुलकर को आउट करता था, तो क्या आपको बुरा लगा था?' इस पर डॉली ने जवाब दिया- मैं क्या कर सकता हूं। वह सचिन हैं।' फिर शोएब ने कहा, 'मुझे लगता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

अख्तर ने चाय की तारीफ की
शोएब और सबा करीम ने डॉली के चाय की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, 'चाय बहुत अच्छी बनाई है। थैंक यू डॉली।' शोएब ने इसका वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इससे पहले अख्तर ने विराट कोहली के फॉर्म को लेकर भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि कोहली पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान (चैंपियंस ट्रॉफी में) फॉर्म में वापस आ जाएंगे। उन्होंने 2022 टी20 विश्व कप से मेलबर्न की प्रसिद्ध पारी को याद किया जो विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। अख्तर ने कहा, 'अगर आप विराट कोहली को जगाना चाहते हैं तो उन्हें बताएं कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच है। वह जाग जाएंगे। हमने ऐसा अक्सर देखा है। उन्होंने मेलबर्न में एक शीर्ष पारी खेली थी।'
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मैच 23 फरवरी को
अख्तर को उम्मीद है कि चैंपियंस ट्रॉफी में 23 फरवरी को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच बराबरी का मुकाबला होगा। उन्होंने कहा, 'भारत मजबूत टीम है। मैं रोहित, कोहली, जसप्रीत और अन्य सभी खिलाड़ियों को मैदान पर जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देखना पसंद करूंगा, लेकिन मैं वास्तव में चाहता हूं कि पाकिस्तान जीते। कल्पना कीजिए कि विराट कोहली भारत के लिए रन बनाते हैं, बाबर आजम पाकिस्तान के लिए रन बनाते हैं, शाहीन और नसीम पाकिस्तान के लिए अच्छी गेंदबाजी करते हैं, जसप्रीत बुमराह भारत के लिए अच्छा गेंदबाजी करते हैं। क्या शानदार मैच होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed