Video: भारत आने की खुशी में झूम उठे क्रिस गेल, इस गाने पर किया भांगड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के बिस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल आईपीएल के 11वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2018 के शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले इस कैरीबियाई बल्लेबाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह भांगड़ा डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल, इस वीडियो में गेल समुद्र के किनारे पंजाबी गाने पर भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह बेहद खुश और उत्साहित दिख रहे हैं। गेल ने अपने वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'क्रिस गेल इंडिया आ रहा है।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वाइरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 64 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि हजार से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट पर अपना कमेंट्स किए हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
#KingGayle👑 coming, India. #LivePunjabiPlayPunjabi #Kings
A post shared by KingGayle 👑 (@chrisgayle333) on
गौरतलब है कि आईपीएल 2018 के नीलामी के दौरान गेल को फ्रैंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब काफी आखिरी समय में खरीदा था। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। मालूम हो कि पिछले सात सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तरफ से खेलने वाले गेल के लिए आरसीबी ने इस सीजन में कोई सहानुभूति नहीं दिखाई। क्योंकि पिछले कुछ समय से गेल का आईपीएल में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं था।
बता दें कि आईपीएल सीजन का पहला मुकाबला 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब का पहला मैच 8 अप्रैल को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ होगा।