{"_id":"64108ef1c24e5b205a084745","slug":"video-watch-virat-kohli-dances-with-norway-dance-crew-quick-style-in-mumbai-after-india-vs-australia-series-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: ऑस्ट्रेलिया से सीरीज समाप्त होने के बाद मस्ती करते दिखे कोहली, नॉर्वे के डांस ग्रुप के साथ मचाया धमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: ऑस्ट्रेलिया से सीरीज समाप्त होने के बाद मस्ती करते दिखे कोहली, नॉर्वे के डांस ग्रुप के साथ मचाया धमाल
Tue, 14 Mar 2023 08:42 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 14 Mar 2023 08:42 PM IST
सार
कोहली इस नए वीडियो में सफेद टीशर्ट और काली जिंस में नजर आ रहे हैं। उन्होंने डांस ग्रुप को यह सिखाया कि कैसे बल्ले के साथ डांस किया जा सकता है।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज समाप्त हो चुकी है। टीम इंडिया ने 2-1 से इसे अपने नाम किया। अहमदाबाद में आखिरी टेस्ट मैच में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया। इस पारी के बाद कोहली का नया अवतार सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। उन्होने नॉर्वे के डांस ग्रुप क्विक स्टाइल (Quick Style) के साथ डांस किया है।
कोहली ने 'स्टीरियो नेशन' के गाने 'इश्क' पर डांस करते नजर आए। नॉर्वे का यह डांस ग्रुप 'काला चश्मा', 'साडी गली' और 'चुरा के दिल मेरा' जैसे बॉलीवुड गानों पर वीडियो बना चुका है। कोहली इस नए वीडियो में सफेद टीशर्ट और काली जिंस में नजर आ रहे हैं। उन्होंने डांस ग्रुप को यह सिखाया कि कैसे बल्ले के साथ डांस किया जा सकता है।
विज्ञापन
कोहली के डांस पर अनुष्का ने दिया रिएक्शन
वीडियो को कोहली के अलावा क्विक स्टाइल के भी इंस्टाग्राम पर एक साथ शेयर किया गया। इसके कैप्शन में लिखा है, ''जब क्विक स्टाइल से मिले विराट।" कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को यह डांस जबरदस्त लगा। उन्होंने 'आग' वाला इमोजी कमेंट बॉक्स में पोस्ट किया।
चौथे टेस्ट में क्या हुआ था?
चौथे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 480 रन बनाए थे। उस्मान ख्वाजा ने 180 रन और कैमरन ग्रीन ने 114 रन बनाए। अश्विन ने छह विकेट झटके थे। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 571 रन बनाए और 91 रन की बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 175 रन बनाए और मैच ड्रॉ कराने का फैसला लिया। भारत ने नागपुर में पहला टेस्ट पारी और 132 रन और दिल्ली में दूसरा टेस्ट छह विकेट से जीता था। इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से जीत हासिल की थी।

View this post on Instagram