फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video watch Pakistani fan made fun of unfit Azam Khan in stadium Afghanistan vs Pakistan 2nd T20I Sharjah

Video: पाकिस्तानी फैन ने स्टेडियम में उड़ाया 'अनफिट' आजम खान का मजाक, अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में की यह हरकत

Mon, 27 Mar 2023 05:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 27 Mar 2023 05:07 PM IST
सार

आजम खान ने पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान सुपर लीग में शानदार प्रदर्शन किया है। इसी आधार पर उन्हें पाकिस्तानी टीम में जगह मिली। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में कप्तान बाबर आजम, विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान सहित कई अनुभवी खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं।

विज्ञापन
Video watch Pakistani fan made fun of unfit Azam Khan in stadium Afghanistan vs Pakistan 2nd T20I Sharjah
पाकिस्तान के बल्लेबाज आजम खान और फैंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज हार गई। अफगानिस्तान ने शारजाह में खेली जा रही तीन टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। ऐसा पहली बार हुआ है जब उसने शीर्ष छह में से किसी एक टीम के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है। दोनों मैचों में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान के प्रदर्शन से फैंस काफी निराश हुए।
विज्ञापन


आजम अपने मोटापे के कारण बराबर ट्रोल होते रहते हैं। इस मैच के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ। वह दूसरे टी20 में सिर्फ चार गेंदों का सामना करना पड़ पाए। इस दौरान उन्होंने एक रन बनाए। जब वह आउट होने के बाद पवेलियन लौट रहे थे तब एक दर्शक ने गुस्से में उनके मोटापे को लेकर उनकी ओर इशारा किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन


आजम नहीं उठा पाए मौके का फायदा
आजम खान ने पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान सुपर लीग में शानदार प्रदर्शन किया है। इसी आधार पर उन्हें पाकिस्तानी टीम में जगह मिली। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में कप्तान बाबर आजम, विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान सहित कई अनुभवी खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। आजम के पास खुद को साबित करने का मौका था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। इसी कारण फैंस उनसे नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले टी20 में भी फेल रहे थे आजम
दूसरे टी20 में दो रन बनाने वाले आजम खान पहले मैच में तो खाता भी नहीं खोल पाए थे। सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि अपनी विकेटकीपिंग से भी उन्होंने निराश किया था। ऐसे में लोगों का मानना है कि आजम को अपना वजन कम करना चाहिए। काफी ज्यादा वजन होने के कारण उनका प्रदर्शन ठीक नहीं हो पा रहा है।


अफगानिस्तान ने रचा इतिहास
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 130 रन बना सकी। जवाब में अफगानिस्तान ने 19.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। दोनों के बीच तीसरा और आखिरी टी20 27 मार्च को खेला जाएगा। यह मैच जीतने के साथ ही अफगानिस्तान ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय सीरीज में पाकिस्तान को हराया है। पहला टी20 अफगानिस्तान ने छह विकेट से अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed