Video: सच हुई विराट कोहली की भविष्यवाणी, बचपन में कहा था- बड़ा आदमी बनूंगा और किसी हीरोइन से शादी करूंगा
आरसीबी का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले आरसीबी ने कोहली से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है।
विस्तार
आरसीबी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कोहली के बारे में उनके जानने वालों ने कुछ कहानियां शेयर की हैं। विराट बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहते थे। वह भारतीय टीम के लिए खेलना और किसी हीरोइन शादी करना चाहते थे। आरसीबी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में विराट के दोस्त शलज की मां ने उनके बारे में कई खुलासे किए।
कोहली के बारे में उनके दोस्त शलज की मां ने बताया, "मेरा बेटा और विराट क्रिकेट सीखने के लिए राजकुमार शर्मा की क्रिकेट एकेडमी में जाते थे। तब मैं खाना बनाकर दोनों को देती थी। कोहली को मेरे हाथ का खाना काफी पसंद था। एक बार मदन क्रिकेट एकेडमी में मैच खेला जा रहा था। वहां पर एक विज्ञापन का पोस्टर लगा था। तब कोहली ने उस पोस्टर को देखकर कहा था कि मैं एक दिन बड़ा आदमी बनूंगा और किसी हीरोइन से शादी करूंगा। दिल से निकली हुई बात कभी पूरी हो सकती है। विराट का सबकुछ पूरा हुआ। यह सोचकर अच्छा लगता है।''
उन्होंने कहा, ''राजकुमार शर्मा सर के एकेडमी में ही मैंने विराट को पहली बार देखा था। रोज खाना बनाकर ले जाती थी। वह मुझे पहले ही बता देता था कि क्या बनाकर लाना है। जब मैं खाना लेकर जाती थी तो वह सबसे पहले ले लेता था।''
Stories from Virat Kohli’s childhood in Delhi
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) May 5, 2023
We met Virat’s first coach Rajkumar Sharma, childhood friend Shalaj & his mother, and they tell us beautiful unheard anecdotes from Virat’s early days as a budding cricketer in Delhi, on @HombaleFilms brings to you Bold Diaries.… pic.twitter.com/wzbpeoTxfu
आरसीबी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने विराट के बारे में बताया कि वह बचपन में कैसे थे। राजकुमार शर्मा ने कहा, ''13 मई 1998 को वह अपने पिता और भाई के साथ आए थे। कुछ ही दिनों में हमें पता चल गया था कि उसमें स्पेशल टैलेंट है। वह काफी नटखट और सक्रिय थे। वह सबकुछ करना चाहते थे। वह शुरू से ही कड़ी मेहनत कर रहे थे। उनमें काफी आत्मविश्वास था।''
कोहली का नाम आज विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार है। वह एक सफल कप्तान भी रह चुके हैं। उनकी शादी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से 2017 में हुई। विराट का प्रदर्शन क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शानदार रहा है। विराट ने 108 टेस्ट, 274 वनडे और 115 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके 8416, वनडे में 12898 और टी20 में 4008 रन हैं। कोहली ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर अब तक 75 शतक लगाए हैं।