VIDEO: मैच से पहले संजू सैमसन को कोच संगकारा से मिली खास टिप्स, हैदराबाद के खिलाफ दिखा सकते हैं कमाल
संगकारा टीम वीडियो में भी काफी एक्टिव रहते हैं। श्रीलंका के इस पूर्व क्रिकेटर ने अपनी टीम को कई मैच जिताए हैं। उन्होंने श्रीलंका के लिए 134 टेस्ट में 12400 रन बनाए हैं। वहीं, 404 वनडे में संगकारा के नाम 14,234 रन है।
विस्तार
राजस्थान ने ट्रेनिंग सेशन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा भी नजर आ रहे हैं। राजस्थान की टीम पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैच में जीत से आगाज करना चाहेगी। संगकारा कोच के साथ-साथ टीम डायरेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं।
संगकारा टीम वीडियो में भी काफी एक्टिव रहते हैं। श्रीलंका के इस पूर्व क्रिकेटर ने अपनी टीम को कई मैच जिताए हैं। उन्होंने श्रीलंका के लिए 134 टेस्ट में 12400 रन बनाए हैं। वहीं, 404 वनडे में संगकारा के नाम 14,234 रन है। इसके अलावा संगकारा ने 56 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1382 रन बनाए हैं।
संजू सैमसन ने पिछले साल 14 मैचों में 484 रन बनाए थे। इसमें एक शतक भी शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119 रन का था। आईपीएल करियर में सैमसन 121 मैचों में 3068 रन बना चुके हैं।