{"_id":"6421ca7ff3affb792d0dc3a6","slug":"video-ms-dhoni-fans-came-to-watch-csk-practice-session-jadeja-showed-allu-arjun-pushpa-style-before-ipl-2023-2023-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: चेन्नई में 'धोनी-धोनी' की गूंज, कप्तान को देख झूमे फैंस; जडेजा ने दिखाया 'पुष्पा' का स्टाइल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: चेन्नई में 'धोनी-धोनी' की गूंज, कप्तान को देख झूमे फैंस; जडेजा ने दिखाया 'पुष्पा' का स्टाइल
Mon, 27 Mar 2023 10:25 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 27 Mar 2023 10:25 PM IST
सार
चेन्नई के प्रशंसकों को काफी समय बाद अपने खिलाड़ियों को होम ग्राउंड पर देखने का मौका मिला। वह मैच के अलावा अभ्यास सत्र को भी देखना नहीं भूलते। हमेशा बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम में पहुंचते हैं।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च को होगा। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने गत चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम होगी। उद्घाटन मैच में ही दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सामना युवा कप्तान हार्दिक पांड्या से होगा। चेन्नई की टीम सीजन की तैयारी अपने होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में कर रही है।
चेन्नई के खिलाड़ियों ने इस सीजन में पहली बार प्रशंसकों के बीच अभ्यास किया। इसे देखने के लिए हजारों प्रशंसक स्टेडियम में थे। जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम एंट्री मैदान पर हुई तो चारों ओर धोनी-धोनी गूंजने लगा। फैंस अपने कप्तान को देखकर खुशी से झूम रहे थे। सोशल मीडिया पर चेन्नई ने इसका वीडियो शेयर किया है। धोनी बल्ला लेकर मैदान पर पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया।

View this post on Instagram
विज्ञापन
जडेजा ने किया यह काम
चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें रवींद्र जडेजा दिखाई दे रहे हैं। उन्हें भी स्थानीय फैंस काफी पसंद करते हैं। जडेजा ने भी फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के स्टाइल को कॉपी किया। वहीं, पिछले सीजन में नहीं खेलने वाले तेज गेंदबाज दीपक चाहर को भी देखकर प्रशंसक काफी खुश हुए। चाहर ने सबको फ्लाइंग किस दी।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें रवींद्र जडेजा दिखाई दे रहे हैं। उन्हें भी स्थानीय फैंस काफी पसंद करते हैं। जडेजा ने भी फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के स्टाइल को कॉपी किया। वहीं, पिछले सीजन में नहीं खेलने वाले तेज गेंदबाज दीपक चाहर को भी देखकर प्रशंसक काफी खुश हुए। चाहर ने सबको फ्लाइंग किस दी।
View this post on Instagram
चेन्नई के प्रशंसकों को काफी समय बाद अपने खिलाड़ियों को होम ग्राउंड पर देखने का मौका मिला। वह मैच के अलावा अभ्यास सत्र को भी देखना नहीं भूलते। हमेशा बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम में पहुंचते हैं।
View this post on Instagram
पिछले सीजन में सिर्फ दो मैच जीत सकी थी चेन्नई की टीम
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम पिछले सीजन में 14 में से 10 मैचों में हारी थी। उसे सिर्फ चार जीत मिली थी। चेन्नई के आठ अंक थे। उसके चिर-प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस के भी आठ ही अंक थे, लेकिन वह नेट रनरेट में पीछे रहा था। मुंबई की टीम 10वें पायदान पर रही थी। टॉप-4 में दो नई टीमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स रही थीं। गुजरात ने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। चेन्नई की टीम पिछले सीजन की निराशा को भूलकर नई शुरुआत करने उतरेगी।