Video: गुजरात के होमग्राउंड पर धोनी का धमाका; CSK के कप्तान ने रचा इतिहास, 200 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लगातार धोनी-धोनी की गूंज सुनाई दे रही थी। वह 18वें ओवर की चौथी गेंद पर रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे। उन्होंने आखिरी ओवर में जोशुआ लिटिल की गेंद पर एक छक्का और एक चौका लगाया।
विस्तार
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लगातार धोनी-धोनी की गूंज सुनाई दे रही थी। वह 18वें ओवर की चौथी गेंद पर रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे। उन्होंने आखिरी ओवर में जोशुआ लिटिल की गेंद पर एक छक्का और एक चौका लगाया। धोनी ने सात गेंद की पारी में नाबाद 14 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। धोनी ने जब 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाया तो पूरा स्टेडियम झूम उठा।
धोनी मैच में आठवें नंबर पर उतरकर बल्लेबाजी की। उनके टी20 करियर में ऐसा पहली बार हुआ। वह अब तक आठवें नंबर पर इससे पहले नहीं उतरे थे। धोनी के 14 रन की बदौलत चेन्नई की टीम ने 170 रन का आंकड़ा पार किया। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 178 रन बनाए।
😂Kar diya bhai! Check out Thala's 200th six for #CSK 💥#IPLonJioCinema #CSKvGT #TATAIPL https://t.co/eMKI8D3FXG pic.twitter.com/BeuUyBEBlf
— JioCinema (@JioCinema) March 31, 2023
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। उनके चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 200 छक्के पूरे हो गए। वह किसी एक टीम के लिए 200 छक्के लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में क्रिस गेल शीर्ष पर हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए 239 छक्के लगाए थे। एबी डिविलियर्स ने आरसीबी के लिए 238, कीरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए 223 और विराट कोहली ने आरसीबी के लिए 218 छक्के लगाए हैं।
Sound 🔛 🔊
— JioCinema (@JioCinema) March 31, 2023
Thala Dhoni strides out in Ahmedabad 🚁#GTvCSK #IPLonJioCinema #TATAIPL2023 pic.twitter.com/Cy7seRg4aI
चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा 92 रन ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए। उनके अलावा मोईन अली ने 23 रन की पारी खेली। गुजरात के लिए राशिद खान, अल्जारी जोसेफ और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, जोशुआ लिटिल को एक विकेट मिला।