फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: आर्मी कैप पहनकर उतरी टीम इंडिया, पुलवामा शहीदों के परिवार को देंगे मैच फीस

Fri, 08 Mar 2019 10:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 08 Mar 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
VIDEO: Indian cricket team to wear Army caps, donate match fees as tribute to armed forces
VIRAT ARMY

पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों के सम्मान में भारतीय क्रिकेट टीम रांची वन-डे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आर्मी कैप्स पहनकर खेलने उतरी है। टॉस से पहले ये टोपियां खुद महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को सौंपी।


 

 

VIDEO: Indian cricket team to wear Army caps, donate match fees as tribute to armed forces
बीसीसीआई ने भारतीय सेना के पराक्रम, बलिदान और साहस का सम्मान करते हुए यह कदम उठाया है। इतना ही नहीं टॉस के दौरान विराट ने बताया कि टीम के सभी खिलाड़ी आज की मैच फीस पुलवामा हमले में शहीद परिवारों को समर्पित करेंगे।
 


 
VIDEO: Indian cricket team to wear Army caps, donate match fees as tribute to armed forces

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, यह सुझाव किसी और ने नहीं बल्कि लोकल ब्वॉय महेंद्र सिंह धोनी ने ही बीसीसीआई को दिया था। दरअसल, धोनी प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं। इसकी शुरुआत तीसरे वन-डे मैच से हो रही है जो आगे भी जारी रहेगी। हर सीजन में भारतीय ग्राउंड पर होने वाले किसी एक मैच में टीम इन कैप्स को पहनकर खेलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
VIDEO: Indian cricket team to wear Army caps, donate match fees as tribute to armed forces

आर्म्ड फोर्स के लिए माही के बेइंतेहा प्यार को देखते हुए ही इस धोनी के होम ग्राउंड रांची से शुरू किया गया। धोनी और कोहली खुद ब्रैंड नाइकी के साथ मिलकर इसपर पिछले 6 महीने से काम कर रहे थे।

विज्ञापन
VIDEO: Indian cricket team to wear Army caps, donate match fees as tribute to armed forces
Abhinandan indian army

इसके पहले बीसीसीआई ने भी फ्लाइट कमांडर अभिनंदन वर्धमान को भारतीय जर्सी समर्पित की थी। दरअसल, पाकिस्तान में बंधक बना लिए गए भारतीय वायुसेना के इस जांबाज अधिकारी की घरवापसी पर विश्व कप के लिए रीलिज की गई जर्सी बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed