Video: 'मैंने बुमराह को आउट कर दिया', अभ्यास सत्र में तेज गेंदबाज पर भारी पड़े पंत, वायरल हुआ वीडियो
बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे की भूमिका निभाते दिखे। इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने बल्लेबाजी में हाथ आजमाया, जबकि ऋषभ पंत ने गेंदबाजी की।
विस्तार
बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे की भूमिका निभाते दिखे। इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने बल्लेबाजी में हाथ आजमाया, जबकि ऋषभ पंत ने गेंदबाजी की। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ने तेज गेंदबाज को अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लिए गए विकेट की भी याद दिलाई।
A contest that left Bowling Coach @mornemorkel65 in conundrum 😃
— BCCI (@BCCI) November 15, 2024
Are you Team Bumrah or Team Pant?
🎥 WATCH and find out the most anticipated question - Did @RishabhPant17 dismiss @Jaspritbumrah93 🤔#TeamIndia | #AUSvINDhttps://t.co/zGypNwdTCl
इस वीडियो में दोनों के बीच मीठी नोंक-झोंक भी होते दिखी। पंत को कहते सुना गया कि, जसप्रीत बुमराह को आउट कर दिया है मैंने, नेट पर आउट करा है एक विकेट मिला है। जवाब में बुमराह ने कहा, उनका गेंदबाजी एक्शन वैद्य नहीं है। यह आउट नहीं है। ये चार या दो है। मैंने पुल शॉट मारा था। उनको लगता है कि उनके पास सात फील्डर हैं। उन्हें गेंदबाजी की अनुमति नहीं देनी चाहिए। वहीं, इस दौरान गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल भी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते नजर आए। उन्होंने पंत का समर्थन करते हुए उनका विकेट वैद्य बताया।
पर्थ टेस्ट से पहले भारतीय टीम जमकर पसीना बहा रही है। रोहित शर्मा के इस मैच में खेलने पर संशय है, अगर वह शुरुआती टेस्ट में अनुपलब्ध रहते हैं तो जसप्रीत बुमराह टीम की अगुआई करते दिख सकते हैं। तेज गेंदबाज को इस सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है।
पंत और बुमराह इस सीरीज में भारत के लिए उपयोगी साबित होंगे। दोनों से इस दौरे पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। स्टार बल्लेबाज ने अब तक 15 पारियों में 624 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 62.40 का रहा है। वहीं, बुमराह ने सात मैचों में 2.47 के इकोनॉमी रेट से 32 विकेट चटकाए हैं।