फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video David Warner does action on Vikram film I Shreyas Iyer dances with sister on TUM-TUM song

Video: क्रिकेटरों पर चढ़ा दक्षिण की फिल्मों का जादू, वॉर्नर ने किया एक्शन! श्रेयस ने 'TUM-TUM' पर किया डांस

Sat, 25 Feb 2023 08:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 25 Feb 2023 08:50 PM IST
सार

वॉर्नर को दक्षिण की फिल्में काफी पसंद हैं। वह अलग-अलग अभिनेताओं की कॉपी करते नजर आते हैं। वॉर्नर ने लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया है। वह टीम के कप्तान भी थे। इस कारण वॉर्नर को दक्षिण की फिल्में काफी पसंद हैं।

विज्ञापन
Video David Warner does action on Vikram film I Shreyas Iyer dances with sister on TUM-TUM song
डेविड वॉर्नर और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर में एक मार्च से खेला जाएगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर नहीं खेलेंगे। वह चोट के कारण सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से बाहर हो चुके हैं। वॉर्नर भले ही कुछ दिनों तक क्रिकेट के मैदान पर नजर नहीं आएंगे, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका जलवा बरकरार है।
विज्ञापन

वॉर्नर को दक्षिण की फिल्में काफी पसंद हैं। वह अलग-अलग अभिनेताओं की कॉपी करते नजर आते हैं। वॉर्नर ने लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया है। वह टीम के कप्तान भी थे। इस कारण वॉर्नर को दक्षिण की फिल्में काफी पसंद हैं। उन्होंने लेटेस्ट वीडियो दक्षिण के सुपस्टार विक्रम की फिल्म I (आई) पर बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रम की फिल्म पर वॉर्नर ने किया 'एक्शन'
वॉर्नर ने फिल्टर का इस्तेमाल करके अपने चेहरे को विक्रम के चेहरे पर लगा दिया है। वीडियो में वॉर्नर पहलवानी करते और मारपीट करते नजर आते हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''यह मेरी पसंदीदा फिल्मों में एक है। आप इसका नाम बताइए।'' बता दें कि विक्रम की फिल्म I (आई)  2015 में आई थी। इसे लोगों ने काफी पसंद किया था। एस शंकर ने फिल्म को डायरेक्ट किया था तो मशहूर संगीतकार ए आर रहमान ने म्यूजिक दिया। इस फिल्म के गाने भी लोगों को काफी पसंद आए थे।

View this post on Instagram

A post shared by David Warner (@davidwarner31)

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने बहन के साथ बनाया रील
दूसरी ओर, भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भी एक रील बनाया है। वह बहन श्रेष्ठा अय्यर के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वॉर्नर की तरह ही अय्यर को भी रील बनाने का शौक है। उन्होंने श्रेष्ठा के साथ दक्षिण की फिल्म इनेमी के ट्रेंडिग सांग 'टम-टम' (TUM-TUM) पर डांस किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Shresta Iyer (@shresta002)

दूसरे टेस्ट में नहीं चला था अय्यर का बल्ला
श्रेयस अय्यर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। उन्होंने दिल्ली टेस्ट से वापसी की। दोनों पारियों में उनका बल्ला नहीं चल पाया। अय्यर ने चार और 12 रन की पारी खेली थी। वह इंदौर में होने वाले तीसरे टेस्ट में बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे। अय्यर का टेस्ट में फॉर्म शानदार रहा है। उन्होंने आठ मैचों में 49.23 की औसत से 640 रन बनाए हैं। इस दौरान अय्यर ने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed