{"_id":"65e6cee2c1b8d631d3071f5f","slug":"video-big-controversy-in-womens-premier-league-drs-declared-leg-spin-ball-googly-ruckus-decision-wpl-2024-2024-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महिला प्रीमियर लीग में बड़ा विवाद, लेग स्पिन गेंद को DRS ने गुगली दिखाकर आउट करार दिया, फैसले पर बवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: महिला प्रीमियर लीग में बड़ा विवाद, लेग स्पिन गेंद को DRS ने गुगली दिखाकर आउट करार दिया, फैसले पर बवाल
Tue, 05 Mar 2024 01:22 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:22 PM IST
सार
यूपी वॉरियर्स की ओपनर चमारी अटापट्टू को फील्ड अंपायर द्वारा नॉटआउट देने के बाद डीआरएस ने उन्हें आउट करार दिया। हालांकि, जो रिव्यू सामने आया है, विवाद उस पर है।
विज्ञापन
इस फैसले पर बवाल हो रहा है
- फोटो : WPL
विस्तार
महिला प्रीमियर लीग 2024 का 11वां मैच विवादों में रहा है। यह विवाद किसी और वजह से नहीं बल्कि प्रसिद्ध डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) की वजह से हो रहा है। लीग के 11वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने यूपी वॉरियर्स को 23 रन से हरा दिया। यूपी वॉरियर्स की ओपनर चमारी अटापट्टू को फील्ड अंपायर द्वारा नॉटआउट देने के बाद डीआरएस ने उन्हें आउट करार दिया। हालांकि, जो रिव्यू सामने आया है, विवाद उस पर है। DRS के इस फैसले के बाद टेक्नोलॉजी पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 198 रन बनाए थे। कप्तान स्मृति मंधाना ने 50 गेंद में 80 रन और एलिस पेरी ने 37 गेंद में 58 रन की पारी खेली थी। 199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम को पहला झटका पांचवें ओवर में लगा जब किरण नवगिरे 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद बल्लेबाजी करने आईं चमारी अटापट्टू को पारी के सातवें ओवर की तीसरी गेंद विवादास्पद तरीके से लेग बिफोर विकेट आउट दिया गया। इस विकेट के बाद DRS सवालों के घेरे में है।
यूपी की पारी के सातवें ओवर में जॉर्जिया वेयरहैम गेंदबाजी कर रही थीं। उनकी गेंद पर स्वीप शॉट लगाने के चक्कर में अटापट्टू गेंद को मिस कर गईं और गेंद उनके पैड पर जा लगी। इसके बाद आरसीबी के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की, लेकिन फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया। इसके बाद आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने डीआरएस का इस्तेमाल किया। बॉल ट्रैकिंग में दिखा कि गेंद बल्ले से नहीं टकराई थी, जिसके बाद एल्बीडब्ल्यू को चेक किया गया। ऑरिजनल वीडियो देखने से लगा था कि गेंद स्पिन होगी और बाईं ओर मुड़ जाएगी और स्टंप्स को मिस कर देगी, लेकिन हॉकआई ने इसे गुगली की तरह दूसरी तरफ मुड़ता हुआ दिखा दिया। हॉकआई में गेंद बाईं की जगह दूसरी तरफ मुड़ गई और उसने पुष्टि की कि यह स्टंप से टकराएगी।
वेयरहैम की लेग स्पिन गेंद डीआरएस में स्टंप्स के बीचों-बीच लगती नजर आई। इसके बाद मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलकर आउट देना पड़ा। यह देखकर अटापट्टू के साथ बल्लेबाजी कर रहीं टीम की कप्तान एलिसा हीली भी हैरान रह गईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस रिव्यू को देखकर वहां मौजूद फैंस और खुद फील्डिंग टीम भी हैरान रह गई। यूपी के मैनेजमेंट को यकीन नहीं हुआ। यूपी की कप्तान एलिसा हीली ने अंपायर से बहस भी की।

This is a leg-spin delivery. The ball pitches really close to the foot. Hawkeye’s projection takes it as a straight ball/googly…shows hitting the middle stump.
— Aakash Chopra (@cricketaakash) March 5, 2024
Would love to hear Hawkeye’s explanation for this. Do more errors happen when the ball is pitching really close to the… pic.twitter.com/BqVdekd3k0
विज्ञापन
विज्ञापन
आकाश चोपड़ा ने भी सवाल खड़े किए
भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है। उन्होंने डीआरएस को लेकर सवाल खड़े किए हैं। आकाश ने सोशल मीडिया पर लिखा- ये लेग स्पिन बॉल थी। गेंद पैर के बहुत करीब पिच होती है। हॉकआई के मुताबिक, गेंद सीधी या गूगली है और यह स्टंप्स के बीचों बीच लग रही है। मुझे इंतजार रहेगा कि हॉकआई इस बारे में क्या कहती है। क्या गेंद के पैड के करीब पिच होने और टकराने पर ज्यादा गलतियां होती हैं? याद करें जो रूट जिस गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए, वह भी एक हाफ-वॉली थी।