{"_id":"65bbc483d0cb3bad4e029aef","slug":"video-baby-india-s-playing-11-kaif-answer-wife-s-question-made-3-changes-in-indian-team-for-2nd-test-2024-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'बेबी...भारत की प्लेइंग-11?' पत्नी के सवाल पर कैफ को देना ही पड़ा जवाब, भारतीय टीम में किए ये तीन बदलाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: 'बेबी...भारत की प्लेइंग-11?' पत्नी के सवाल पर कैफ को देना ही पड़ा जवाब, भारतीय टीम में किए ये तीन बदलाव
Thu, 01 Feb 2024 09:49 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 01 Feb 2024 09:49 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार मोहम्मद कैफ ने अपनी पत्नी के साथ दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग-11 को लेकर हो रही चर्चा में हिस्सा लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
विज्ञापन
कैफ और उनकी पत्नी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए सभी की निगाहें भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन पर हैं। पहला टेस्ट हारने के बाद रोहित शर्मा की अगुआई वाली मेजबान टीम की नजरें मेहमान टीम के खिलाफ जीत हासिल करने पर टिकी होंगी। लेकिन चोट के कारण उन्हें वापस आंका गया है। केएल राहुल और रवींद्र जडेजा चोट के कारण अनुपलब्ध हैं। अब सवाल ये है कि प्लेइंग-11 में किन किन खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा? कई विशेषज्ञों के अनुसार राहुल के जाने पर खाली हुए जगह के लिए सरफराज खान और रजत पाटीदार के बीच लड़ाई है। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार मोहम्मद कैफ ने अपनी पत्नी के साथ इस चर्चा में हिस्सा लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
विज्ञापन
कैफ ने एक्स पर लिखा- 'बीवी के सवाल, मेरे जवाब। ये है मेरी कल (शुक्रवार) की टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन! मेरे तीन परिवर्तनों से सहमत हैं?' वीडियो में कैफ की पत्नी पूजा उनसे पूछती हैं- बेबी, मेरा एक सवाल है। रवींद्र जडेजा चोटिल हैं, विराट कोहली अनुपलब्ध हैं। केएल राहुल भी चोटिल हैं। कल (शुक्रवार) की प्लेइंग इलेवन के लिए भविष्यवाणियां?
Biwi ke sawaal, mere jawab. 😛
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) February 1, 2024
Ye hai meri kal ki Team India playing XI! Agree with my 3 changes?#IndvEng #VizagTest pic.twitter.com/iirVUeVXv6
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पर कैफ जवाब देते हैं- रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, नंबर तीन पर शुभमन गिल, नंबर चार पर आएंगे सरफराज खान। वह युवा हैं, होनहार हैं और स्पिन को बहुत अच्छा खेलते हैं। उनके खेलने का ढंग कुछ-कुछ ओली पोप जैसा है। रिवर्स स्वीप और स्वीप बहुत शानदार मारते हैं। नंबर पांच पर श्रेयस अय्यर, नंबर छह पर केएस भरत, नंबर सात पर अक्षर पटेल, नंबर आठ पर मैं वॉशिंगटन सुंदर को लेकर आऊंगा। वह ऑलराउंडर हैं, ऑफ स्पिन करते हैं और बैटिंग भी कर लेते हैं। नंबर नौ पर आर अश्विन, नंबर 10 पर कुलदीप यादव। वह चाइनामैन गेंदबाज हैं और वेरिएशन लेकर आते हैं। एक तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह। मैंने मोहम्मद सिराज को नहीं रखा है, क्योंकि पिछले मैच में उन्हें ज्यादा गेंदबाजी भी नहीं मिली थी। इस टीम में चार स्पिनर और एक तेज गेंदबाज है। आपके पास नंबर नौ तक बल्लेबाजी का विकल्प होगा। यह बहुत मजबूत टीम लग रही है मुझे भारत की।
आखिर में पूजा- 'साउंड्स गुड यानी अच्छी टीम है' कहती हैं और वीडियो खत्म हो जाता है। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत दो फरवरी से विशाखापत्तनम में होने जा रही है। वहीं, तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची में और पांचवां टेस्ट सात मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।