फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vidarbha trail by 85 runs with 4 wickets remaining on day 2 of irani trophy 2019

रघुनाथन-वाडकर के अर्धशतक, विदर्भ अब भी शेष भारत से 85 रन पीछे

Wed, 13 Feb 2019 06:32 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 13 Feb 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
Vidarbha trail by 85 runs with 4 wickets remaining on day 2 of irani trophy 2019
irani trophy

सलामी बल्लेबाज संजय रघुनाथ और अक्षय वाडकर के अर्धशतकों की मदद से विदर्भ ने शेष भारत के स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी के बावजूद ईरानी कप में दूसरे दिन बुधवार को यहां छह विकेट पर 245 रन बनाकर पहली पारी में बढ़त हासिल करने की उम्मीदें बरकरार रखी।

विज्ञापन


रघुनाथ ने 65 रन बनाये जबकि वाडकर अभी 50 रन पर खेल रहे हैं। इन दोनों के अलावा गणेश सतीश ने 48 रन का योगदान दिया लेकिन विदर्भ अब भी शेष भारत से 85 रन पीछे है जिसने पहली पारी में 330 रन बनाये थे। शेष भारत की तरफ से कृष्णप्पा गौतम और धर्मेन्द्रसिंह जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


विदर्भ ने सुबह अपनी पारी शुरू की और नियमित अंतराल में विकेट गंवाये। तेज गेंदबाज अंकित राजपूत और तनवीर उल हक ने सुबह उसके सलामी बल्लेबाजों फैज फजल (27) और रघुनाथ को खुलकर नहीं खेलने दिया। ये दोनों हालांकि पहले विकेट के लिये 50 रन जोड़ने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतम ने फजल को 21वें ओवर में विकेटकीपर इशान किशन के हाथों कैच कराकर शेष भारत को पहली सफलता दिलायी। चोटिल वसीम जाफर की जगह टीम में लिये गये अथर्व ताइडे ने केवल 15 रन बना पाये और लेग स्पिनर राहुल चाहर की गेंद पर पगबाधा होकर पवेलियन लौटे।

रघुनाथ और सतीश ने तीसरे विकेट के लिये 60 रन जोड़े लेकिन शेष भारत के गेंदबाजों ने दूसरे सत्र में केवल 65 रन दिये और इस बीच तीन विकेट निकाले। इनमें रघुनाथ और सतीश के विकेट भी शामिल थे।

बायें हाथ के स्पिनर धर्मेन्द्रसिंह जडेजा ने संजय का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। उन्होंने उछाल लेती गेंद पर शार्ट कवर पर खड़े हनुमा विहारी को कैच दिया। गौतम ने मोहित काले (एक) को आते ही पवेलियन की राह दिखा दी। इशान किशन ने पीछे डाइव लगाकर उनका खूबसूरत कैच लिया।

शेष भारत के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने ऐसे में तेज गेंदबाज राजपूत को गेंद सौंपी लेकिन सतीश और विकेटकीपर बल्लेबाज वाडकर ने उनका अच्छी तरह से सामना किया। सतीश हालांकि चाय के विश्राम से ठीक पहले जडेजा की गेंद पर पगबाधा आउट हो गये।

वाडकर और आदित्य सरवटे (18) ने लगभग 17 ओवर तक शेष भारत के गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा और इस बीच छठे विकेट के लिये 58 रन जोड़े। राजपूत ने आखिर में सरवटे को पगबाधा आउट करके यह साझेदारी तोड़ी। वाडकर ने अब तक 96 गेंदों का सामना करके नौ चौके लगाये हैं। उनके साथ अक्षय कर्णीवार 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed