फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vice president Mahim Verma resigns from BCCI, after taking charge of Uttarakhand body

BCCI के उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने दिया इस्तीफा, सौरभ गांगुली की टीम से इसलिए हुए अलग

Tue, 14 Apr 2020 12:31 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 14 Apr 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Vice president Mahim Verma resigns from BCCI, after taking charge of Uttarakhand body
सौरव गांगुली के साथ महिम - फोटो : अमर उजाला

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वह उत्तराखंड क्रिकेट संघ के सचिव के रूप में कार्य करेंगे। आधिकारिक रूप से इस इस्तीफे पर तब फैसला लिया जाएगा, जब मुंबई स्थित मुख्यालय में नियमित कामकाज शुरू होगा। वर्मा को पिछले साल 23 अक्टूबर को बीसीसीआई का उपाध्यक्ष बनाया गया था। जबकि सौरव गांगुली को अध्यक्ष, जय शाह को सचिव, जयेश जॉर्ज को सह सचिव और बृजेश पटेल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चेयरमैन चुना गया था। महिम वर्मा का इस्तीफा देना पहले से ही तय था।

विज्ञापन


इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया, 'वर्मा ने अपना त्याग पत्र को बोर्ड को भेज दिया है।' वर्मा क्रिकेट असोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) के सचिव भी रह चुके हैं। एक स्टेट असोसिएशन से संबद्ध अधिकारी ने कहा कि वर्मा के फैसले ने एक बार फिर लोढ़ा पैनल की रिपोर्ट के साथ मुद्दों को उजागर किया है।
विज्ञापन

 
अधिकारी ने कहा, 'इसने लोढ़ा रिपोर्ट की कई दिक्कतों में से एक को उजागर किया है। उपाध्यक्ष का कार्यकाल एक पदाधिकारी के कार्यकाल के रूप में माना जाता है और फिर भी अध्यक्ष के अधिकारविहीन होने तक इंतजार करने के अलावा और कोई वास्तविक अकार नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed