फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   veteran spinner Amit Mishra claimed that it was Gautam Gambhir who went and ended the feud with Virat Kohli

Gambhir-Kohli: कैसे सुलझा था गंभीर-कोहली के बीच विवाद? इस अनुभवी खिलाड़ी ने किया खुलासा, जानें किसे दिया श्रेय

Tue, 16 Jul 2024 09:13 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 16 Jul 2024 09:13 AM IST
सार

कोहली और लखनऊ के गेंदबाज नवीन-उल-हक के बीच ऑन-फील्ड लड़ाई हुई थी जिसमें गौतम गंभीर भी शामिल थे, ये आईपीएल 2023 के सबसे बड़े विवादों में से एक रहा था। यह घटना लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आरसीबी और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच आईपीएल मैच के दौरान हुई थी।

विज्ञापन
veteran spinner Amit Mishra claimed that it was Gautam Gambhir who went and ended the feud with Virat Kohli
कोहली और गंभीर - फोटो : IPL

विस्तार

अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा ने खुलासा करते हु्ए भारतीय टीम के मुख्य कोच और स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के बीच विवाद का अंत किस तरह हुआ था। आईपीएल 2023 सीजन के दौरान लखनऊ सुपरजाएंट्स के तत्कालीन मेंटर गौतम गंभीर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कोहली के बीच मैच के दौरान और इसके बाद कहासुनी हुई थी और यह मामला काफी बढ़ गया था। हालांकि, आईपीएल 2024 में चीजें बदली और दोनों को एक दूसरे के साथ अच्छे से व्यवहार करते देखा गया था। 
विज्ञापन

क्या था मामला?
कोहली और लखनऊ के गेंदबाज नवीन-उल-हक के बीच ऑन-फील्ड लड़ाई हुई थी जिसमें गौतम गंभीर भी शामिल थे, ये आईपीएल 2023 के सबसे बड़े विवादों में से एक रहा था। यह घटना लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आरसीबी और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच आईपीएल मैच के दौरान हुई थी। कोहली और नवीन के बीच बहस शुरू हुई, लेकिन यह जल्द ही एक विवाद में बदल गया, क्योंकि एलएसजी के पूर्व मेंटर गंभीर ने अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज के समर्थन में हस्तक्षेप किया और कोहली से भिड़ गए। इसके कारण इन तीनों पर जुर्माना भी लगाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रा ने विवाद सुलझाने का श्रेय गंभीर को दिया
अमित मिश्रा ने एक यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए बताया कि गंभीर ने ही कोहली के पास जाकर इस विवाद को खत्म करने के लिए कदम उठाए थे। हालांकि, मिश्रा का मानना है कि कोहली को इस स्थिति को सुलझाने के लिए आगे आना चाहिए था। मिश्रा ने कहा, मैंने गंभीर के अंदर एक अच्छी चीज देखी। कोहली उनके पास नहीं गए थे, लेकिन गंभीर विवाद को समाप्त करने के लिए कोहली के पास गए। गंभीर ने कोहली से पूछा था, आप और आपका परिवार कैसा है? कोहली नहीं, वो गंभीर ही थे जिन्होंने इस विवाद को खत्म करने के लिए कदम उठाए थे। गंभीर ने उस समय बड़ा दिल दिखाया था। हालांकि कोहली को ही जाकर विवाद खत्म करना चाहिए था। कोहली ने यह कहना चाहिए था कि गौती भाई इसे खत्म करते हैं। 
विज्ञापन

'कोहली समय के साथ बदल गए'
मिश्रा ने साथ ही कहा कि कोहली समय के साथ थोड़े बदल गए और शायद ऐसा पावर और शोहरत के कारण हुआ। अमित मिश्रा के अनुसार, रोहित स्टार खिलाड़ी बनने के बाद भी नहीं बदले। उन्होंने कहा, मैं लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहा हूं। इसके बाद भी जब मैं रोहित से आईपीएल या किसी कार्यक्रम में मिलता हूं तो वह मेरे साथ मजाक करते हैं। मुझे यह सोचने की जरूरत नहीं पड़ती कि वह क्या सोचेंगे। मैंने कोहली को काफी बदलते देखा है। हमने यहां तक कि बातचीत भी बंद कर दी थी। जब किसी को पावर और शोहरत मिल जाती है तो उसे लगता है कि अन्य व्यक्ति उसके पास सिर्फ किसी कारण से ही आ रहा है। 

गंभीर के नेतृत्व में खेलेंगे कोहली
गंभीर और कोहली के बीच भले ही विवाद समाप्त हो गया है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में इन दोनों का एक दूसरे के प्रति रवैया कैसा रहता है। गभीर अब राहुल द्रविड़ की जगह भारतीय टीम के मुख्य कोच बन गए हैं और कोहली वनडे और टेस्ट टीम का नियमित रूप से हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed