फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   'Very arrogant' Virat Kohli motivated me to knock India out of World T20: Lendl Simmons

सिमंस ने कोहली को बताया घमंडी, कहा-कोहली को दिखाने के लिए खेली ऐतिहासिक पारी

Wed, 08 Jun 2016 06:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Jun 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
'Very arrogant' Virat Kohli motivated me to knock India out of World T20: Lendl Simmons
विराट कोहली

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में जोरदार पारी खेलकर टीम इंडिया को खिताब की रेस से दूर करने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज लिडंल सिमंस ने उस मैच जीताऊ पारी के बारे में खुलासा किया है।

विज्ञापन


भारत के खिलाफ 31 मार्च को मुंबई के वानखेड़े में खेले गए उस रोमांचक मैच में 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिमंस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी जिससे वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से यह मैच जीत लिया और बाद में टीम वर्ल्ड चैंपियन भी बनी।
विज्ञापन


सिमंस ने राज खोलते हुए बताया कि टीम इंडिया की 'रन मशीन' विराट कोहली बहुत ही घमंडी हैं और उनके इसी व्यवहार ने उन्हें मैच जीताऊ पारी खेलने के लिए प्रेरित किया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 192 रन बनाए जिसमें कोहली के 47 गेंदों में नाबाद 89 रन भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/11_575813339d08c.jpg

31 साल के कैरेबियाई बल्लेबाज सिमंस ने उस ऐतिहासिक और यादगार पारी के बारे में कहा कि उन्हें कोहली के आक्रामक व्यवहार पर काफी गुस्सा आ गया था। क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "वह (विराट कोहली) जब क्षेत्ररक्षण पर थे तो उन्होंने मुझे कुछ कहा था, और मैंने तब खुद से कहा कि मैं अब दिखाने जा रहा हूं कि तुम्हीं सिर्फ एकमात्र अच्छे बल्लेबाज नहीं हो।"

उन्होंने आगे कहा, "वह ऐसे ही हैं। वह बहुत ही घमंडी हैं, वह जब क्षेत्ररक्षण पर होते हैं तो बेहद आक्रामक रहते हैं। और बल्लेबाजी के दौरान भी आक्रामक होते हैं। वह एक आक्रामक आदमी हैं।"

सिमंस ने माना कि जीवनदान का फायदा उन्हें मिला

'Very arrogant' Virat Kohli motivated me to knock India out of World T20: Lendl Simmons
हालांकि लिंडल सिमंस की इस पारी में जीवनदान का भी काफी योगदान रहा। वह दो बार कैच आउट हुए और दोनों ही गेंद नोबॉल निकल गई। इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 7 चौके जड़े थे। उन्होंने माना कि भारत के खिलाफ इस मैच से उनके करियर के लिए बेहद खास रहा।

http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/239095_57580e544329d.jpg
उन्होंने कहा, "हम क्रिकेटर का अपना दिन होता है और आपको सिर्फ उसे भुनाने की जरुरत होती है। मैंने जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया और अंत तक बल्लेबाजी की।" खास बात यह है कि इस मैच में उन्हें चोटिल एंड्रयू फ्लेचर की जगह शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed