इस भारतीय महिला खिलाड़ी ने मैदान पर मारा शाहिद अफरीदी का पोज, पाक से मिला ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेदा ने इस कैच को पकड़ने के बाद शाहिद अफरीदी की ही तरह अपने दोनों हाथ हवा में खड़े किए और उंगली बाहर की ओर निकाल कर आउट होने का इशारा करती हुई नजर आईं। बाते दें कि इसी तरह अफरीदी भी विकेट लेने के बाद अपने दोनों हाथ हवा में लहराते हैं।
वेदा ने अपने इस पोज को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या मैंने शाहिद अफरीदी की तरह कुछ किया है? कितना सही है ये?’इसके बाद उनके लिए खास बात यह रही कि उनके इस ट्वीट को अफरीदी ने न सिर्फ रिट्वीट किया बल्कि वेदा को अपनी सलाह भी दे डाली।
Did I just do a @SAfridiOfficial 🤪🤪 how gud is that? 😜😜!!! 🤪🤪🤪 #feelswhenutakeawicket 😬😬 @hobarthurricanes pic.twitter.com/00XQY9yijN
— Veda Krishnamurthy (@vedakmurthy08) January 7, 2018
अफरीदी ने वेदा को लिखा, आपने अच्छी कोशिश की, कड़ी मेहनत करती रहें और सबसे जरूरी लगातार आप वहां लगातार विकेट लेती रहें।'
Good try, work harder and more importantly keep taking wickets you'll get there 🙂 https://t.co/CaVnWPS0cZ
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) January 7, 2018
बता दें कि इस मैच में वेदा ने न सिर्फ यह शानदार कैच पकड़ा बल्कि बल्ले से भी अहम योगदान दिया। उन्होंने इस मैच में 22 बॉल पर 33 रन की अहम पारी खेली।
गौरतलब है कि वेदा कृष्णमूर्ति ने भारतीय टीम के लिए कई महत्वपूर्व पारियां खेली हैं। वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 45 गेंद में 70 रन मारकर कृष्णमूर्ति ने सबकों चौंका दिया था।साल 2011 में अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाली कृष्णमूर्ति अबतक 20 एक दिवसीय मैच खेल चुकी हैं।
देखिए, वेदा का कमाल का कैच-
GOT HER! A brilliant catch from Krishnamurthy! @HurricanesBBL have the HUGE wicket of Mooney!
— Rebel Women's Big Bash League (@WBBL) January 8, 2018
A BIG @CommBank Highlight of the Day chance! pic.twitter.com/TNM1acRbMe