फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Varun Chakravarthy participation in doubt for the T20I series vs England

फिर मुश्किल में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से हो सकते हैं बाहर

Mon, 01 Mar 2021 09:12 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 01 Mar 2021 09:12 AM IST
विज्ञापन
Varun Chakravarthy participation in doubt for the T20I series vs England
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : twitter@IPL

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में वरुण चक्रवर्ती ने हर किसी को प्रभावित किया था, जिसके बाद उनका चयन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हुआ था। बाद में चोट ने उनसे यह मौका छीना और वह सीरीज से बाहर हो गए। अब इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी उन्हें भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली, लेकिन इस बार भी उनका खेलना संदिग्ध ही नजर आ रहा है।

विज्ञापन


क्रिकबज की खबर के मुताबिक 29 वर्षीय मिस्ट्री स्पिनर ने अभी तक यो-यो टेस्ट पास नहीं किया है। ऐसे में अगर वह फिटनेस टेस्ट पास नहीं करते हैं तो वह टी-20 सीरीज से बाहर किए जा सकते हैं, उनके स्थान पर किसी अन्य को खिलाड़ी को मौका मिल सकता है।
विज्ञापन


नियमों के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होने के बाद या पहले यो-यो टेस्ट पास करना जरूरी है। यो-यो टेस्ट में खिलाड़ी को 8.5 मिनट में 2 किलोमीटर दौड़ना पड़ता है। या फिर अपना स्कोर 17.1 रखना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच 12 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। वरुण चक्रवर्ती फिलहाल मुंबई में आईपीएल फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ अभ्यास कर रहे हैं। इससे पहले वह अपनी चोट को लेकर बंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में समय व्यतीत कर चुके हैं।


इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया 
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, ईशान किशन, युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed