{"_id":"615cfb308ebc3e61f44c843e","slug":"varun-chakraborty-is-suffering-from-knee-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी20 विश्व कप: वरुण की फिटनेस बनीं बीसीसीआई का सिरदर्द, घुटनों की समस्या के बावजूद खेलना तय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी20 विश्व कप: वरुण की फिटनेस बनीं बीसीसीआई का सिरदर्द, घुटनों की समस्या के बावजूद खेलना तय
Wed, 06 Oct 2021 06:56 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 06 Oct 2021 06:56 AM IST
सार
भारतीय टीम में 10 अक्तूबर तक बदलाव किया जा सकता है लेकिन घुटनों की समस्या के बावजूद वरुण की गेंदबाजी को देखते हुए उनका खेलना तय है।
विज्ञापन
वरुण चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वरुण चक्रवर्ती को आगामी टी20 विश्व कप में भारत का अहम गेंदबाज माना जा रहा है लेकिन बीसीसीआई की मेडिकल टीम को तमिलनाडु के इस कलाई के स्पिनर पर काफी मेहनत करनी होगी जिसके घुटने पूरी तरह से ठीक नहीं हैं।
विज्ञापन
बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, ‘वरुण के घुटनों की हालत बहुत अच्छी नहीं है। उन्हें दर्द होता है लेकिन अगर यह टी20 विश्व कप नहीं होता तो भारतीय टीम प्रबंधन उन्हें खिलाने का जोखिम नहीं लेता। इस समय फोकस टी20 विश्व कप के लिए उन्हें दर्द से राहत दिलाने पर है। उसके बाद रिहैब (फिट होने की प्रक्रिया) के बारे में विचार किया जाएगा।’
विज्ञापन
वरुण ने आईपीएल में अभी तक 6.73 की इकॉनामी रेट से 13 मैचों में 15 विकेट लिए हैं। सूत्र ने कहा, केकेआर के सहयोगी स्टाफ ने वरुण के लिए विस्तृत फिटनेस कार्यक्रम बनाया है। उन्हें दर्दनिवारक इंजेक्शन भी दिये जा रहे हैं ताकि वह चार ओवर डाल सके। इन इंजेक्शन से दर्द में राहत मिलती है। टीवी पर उनका दर्द नजर नहीं आता लेकिन जब वह गेंदबाजी नहीं कर रहे होते हैं तो दर्द होता है।
विज्ञापन