खुशकिस्मत निकले धोनी-रहाणे और अश्विन, सभी ने रचाई बचपन की दोस्त से शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'प्यार का सप्ताह' शुरू हो चुका है। वैसे तो अपनी मोहब्बत बयां करने के लिए किसी खास दिन, मौके या वक्त की दरकार नहीं होती, लेकिन वैलेंटाइन डे को इजहार-ए-इश्क के लिए खास बताया गया है।
इस कड़ी में हम क्रिकेट जगत के उन सितारों की बात करेंगे, जिनकी लव स्टोरी किसी रोमांचक मुकाबले से कम नहीं।
कई भारतीय क्रिकेटर्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपने प्यार को अपना जीवन साथी बनाया। मगर उनमें से कुछ ऐसे निकले, जिन्होंने अपने बचपन की दोस्त से शादी रचाई। जी हां, हम बात कर रहे हैं, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन और एमएस धोनी की।
अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपावकर
टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जो अपनी बचपन की दोस्त को जीवन साथी चुन पाए। रहाणे की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं। दरअसल, स्कूल में पढ़ते वक्त से ही दोनों अच्छे दोस्त रहे थे।
रहाणे और राधिका दोस्त के साथ-साथ एक-दूसरे के पड़ोसी भी थे। दोनों मुंबई के मुलुंड इलाके में रहते थे। पड़ोसी होने के नाते दोनों की जान-पहचान हुई। लाजमी था कि इनके परिवार वाले भी परिचित थे।
दोनों खुद को एक-दूसरे का सिर्फ अच्छा दोस्त मानते थे, लेकिन जब घरवालों ने जोर दिया तो उन्हें अहसास हुआ कि वे एक-दूजे के लिए ही बने हैं। अपनी शादी के बारे में सुनते ही पहले तो वे चौंके। बाद में खुशी-खुशी बचपन की दोस्ती को 26 दिसम्बर 2014 को शादी में बदल दिया।
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी रावत
रहाणे-राधिका की तरह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपनी बचपन की दोस्त साक्षी रावत के साथ शादी की। इनकी कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं। दोनों मिले और बिछड़े, ताकि हमेशा के लिए एक-दूजे के हो सके।
साक्षी और धोनी, दोनों ही एक दूसरे को काफी समय से जानते थे। इनके पिता एक ही कंपनी में काम करते थे और दोनों परिवारों में संबंध काफी अच्छे थे। धोनी और साक्षी का स्कूल भी एक ही था। मगर फिर साक्षी का परिवार देहरादून चला गया, लेकिन ये दूरियां नियती की नई कहानी की शुरुआत ही थी।
धीरे-धीरे दोनों के बीच की पार्टनरशिप शुरू हो गई। धोनी और साक्षी का अफेयर काफी टाइम तक सीक्रेट रहा। शादी भी बेहद शांति से प्लान की गई। 4 जुलाई 2010 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
रविचंद्रन अश्विन और प्रीति नारायण
धोनी-साक्षी के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने भी अपनी बचपन की दोस्त प्रीति नारायण से शादी की। खबरों के मुताबिक दोनों चेन्नई में एक ही स्कूल में पढ़ते थे और एक-दूसरे के दोस्त थे। स्कूल के बाद दोनों ने एक ही कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और तभी दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे।
दोनों का बचपन का ये प्यार शादी तक पहुंच गया। दोनों के परिवार भी पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे। घरवालों को जब इन दोनों के प्यार के बारे में पता चला तो 13 नवंबर 2011 को इनकी शादी करा दी गई।
अब अक्सर प्रीति को भी अन्य क्रिकेटर्स वाइफ की तरह मैदान पर देखा जाता है। प्रीति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दोनों की दो बेटियां हैं।