{"_id":"5f407c4287d93f366067afe6","slug":"uttar-pradesh-cricket-association-director-shoaib-ahmed-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक शोएब अहमद का निधन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक शोएब अहमद का निधन
Sat, 22 Aug 2020 07:30 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 22 Aug 2020 07:30 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के निदेशक शोएब अहमद का निधन हो गया है। वह 80 वर्ष के थे। यूपीसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि शोएब का बृहस्पतिवार देर रात ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया।
विज्ञापन
यूपीसीए के लिए एक सप्ताह के अंदर यह दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले एसोसिएशन के अध्यक्ष यदुपति सिंघानिया का गत 13 अगस्त को सिंगापुर में गुर्दे की बीमारी के कारण निधन हो गया था।
विज्ञापन
यूपीसीए के वरिष्ठ पदाधिकारी राजीव शुक्ला ने शोएब के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने यूपीसीए को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। खासतौर से महिला क्रिकेट के उत्थान में उनका बहुत योगदान रहा। उन्होंने करीब 40 वर्षों तक यूपीएसीए की सेवा की। यूपीसीए के सचिव युद्धवीर सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह एसोसिएशन के लिए अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन