फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Utkarsha Powar touches MS Dhoni Feet after CSK win in IPL 2023 Final Watch Video

Video: चेन्नई के चैंपियन बनने के बाद उत्कर्षा ने छुए थे धोनी के पैर, अब ऋतुराज के साथ लेंगी सात फेरे

Sat, 03 Jun 2023 10:48 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 10:48 AM IST
सार

ऋतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा शादी के बंधन में बंध रहे हैं। आईपीएल 2023 के दौरान उत्कर्षा को ऋतुराज के साथ देखा गया था। चेन्नई की जीत के बाद उत्कर्षा ने धोनी के पैर भी छुए थे। 
 

विज्ञापन
Utkarsha Powar touches MS Dhoni Feet after CSK win in IPL 2023 Final Watch Video
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2023 खत्म हो चुका है और टीम इंडिया के खिलाड़ी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारी में जुट गए हैं। भारत को सात जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 का फाइनल मैच खेलना है। हालांकि, फैंस अभी भी आईपीएल 2023 चेन्नई की जीत के जश्न में डूबे हुए हैं। चेन्नई की जीत के बाद खिलाड़ियों के भावुक होने और परिवार के साथ जश्न मनाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो ऋतुराज गायकवाड़ की मंगेतर उत्कर्षा पवार का है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


वायरल वीडियो में चेन्नई की जीत के बाद सभी खिलाड़ी अपने परिवार के साथ जश्न मनाते देखे जा सकते हैं। इसी बीच उत्कर्षा धोनी के पास आती हैं, उन्हें गले लगाती हैं और पैर छूती हैं। उनके संस्कार फैंस का दिल जीत रहे हैं। इससे पहले रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा का एक वीडिया सामने आया था, जिसमें वह अपने पति के पैर छूती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कौन हैं उत्कर्षा?
24 साल की उत्कर्षा पवार खुद एक क्रिकेटर हैं। वह महाराष्ट्र के लिए खेल चुकी हैं। उत्कर्षा दाएं हाथ की बल्लेबाज और गेंदबाज हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच नवंबर 2021 में सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ खेला था। वह फिलहाल पुणे के इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेस में पढ़ाई कर रही हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Ruturaj Gaikwad (@ruutu.131)



ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद धोनी और उत्कर्षा के साथ एक फोटो शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा थी कि वह अपने जीवन के दो सबसे खास लोगों के साथ हैं। यह फोटो सामने आने के बाद ही तय हो गया था कि ऋतुराज उत्कर्षा के साथ शादी करने जा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed