{"_id":"66e41da38c07e5e2600ba20b","slug":"usman-khawaja-picked-travis-head-as-his-opening-partner-for-the-border-gavaskar-series-between-india-australia-2024-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BGT: भारत के खिलाफ सीरीज में इस खिलाड़ी के साथ ओपनिंग करना चाहते हैं ख्वाजा, स्टीव स्मिथ का नहीं लिया नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BGT: भारत के खिलाफ सीरीज में इस खिलाड़ी के साथ ओपनिंग करना चाहते हैं ख्वाजा, स्टीव स्मिथ का नहीं लिया नाम
Fri, 13 Sep 2024 04:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 13 Sep 2024 04:41 PM IST
सार
ख्वाजा चाहते हैं कि स्मिथ भारत के खिलाफ टेस्ट में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरें। ख्वाजा का मानना है कि स्मिथ के चौथे नंबर पर उतरने से ऑस्ट्रेलिया के पास भारत को हराने का अच्छा अवसर रहेगा।
विज्ञापन
उस्मान ख्वाजा
- फोटो : usman_khawaja
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट ओपनर उस्मान ख्वाजा ने भारत के खिलाफ आने वाली बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में ट्रेविस हेड को सलामी जोड़ीदार के तौर पर चुना है। डेविड वॉर्नर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इस बात की चर्चा जोरों पर है कि उनकी जगह कौन इस प्रारूप में ओपनिंग का जिम्मा संभालेगा। टीम के एक अन्य बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट में ओपनर के तौर पर दावेदारी पेश की है, लेकिन शीर्ष क्रम में उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला है।
विज्ञापन
ख्वाजा चाहते हैं कि स्मिथ भारत के खिलाफ टेस्ट में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरें। ख्वाजा का मानना है कि स्मिथ के चौथे नंबर पर उतरने से ऑस्ट्रेलिया के पास भारत को हराने का अच्छा अवसर रहेगा। ख्वाजा ने कहा, ओपनिंग एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। मुझे लगता है कि हमारे पास सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी हैं। स्टीव स्मिथ का सही स्थान चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना है। हमारी टीम के लिए सही नियंत्रण तीसरे नंबर पर मार्नस लाबुशेन का उतरना होगा। शीर्ष स्थान पर उसे होना चाहिए जो टीम के लिए बेस्ट कर सके। डेविड वॉर्नर ने हमारे लिए जितने रन बनाए थे, उसे देखते हुए स्मिथ को चौथे नंबर पर उतरना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ख्वाजा ने कहा, स्मिथ के ओपनिंग करने से भी हम मैच जीत सकते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम उतने रन बना पाएंगे। जब चीजें हमारे पक्ष में होती हैं तो उन्हें रोकना असंभव है। अंतिम फैसला चयनकर्ताओं का होगा, लेकिन अगर मुझे ओपनिंग में उतारा जाता है और मार्नस लाबुशेन तीसरे तथा स्मिथ चौथे स्थान पर उतरते हैं तो मुझे लगता है कि ट्रेविस हेड ओपनिंग के तौर पर सही रहेंगे। वनडे क्रिकेट में वह सबसे सफल ओपनर हैं।
शानदार फॉर्म में हैं हेड
ट्रेविस हेड शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में 23 गेंदों पर 59 रन बनाए थे जिसमें सैम कुर्रन के ओवर से 30 रन जुटाना शामिल था। हेड की पारी के दम पर ही ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल भारत को वनडे विश्व कप के फाइनल में हराया था। हेड की उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
ट्रेविस हेड शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में 23 गेंदों पर 59 रन बनाए थे जिसमें सैम कुर्रन के ओवर से 30 रन जुटाना शामिल था। हेड की पारी के दम पर ही ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल भारत को वनडे विश्व कप के फाइनल में हराया था। हेड की उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।