फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Use experience of Indian cricketers says Rahul Dravid in BCCI webinar

भारतीय क्रिकेट को संवारने के लिए राहुल द्रविड़ ने 100 टके की बात कही है

Thu, 13 Aug 2020 07:00 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 13 Aug 2020 07:00 AM IST
सार

अन्य मसलों के बारे में पूछे जाने पर तीनों ने कहा कि एनसीए दो चरण में ट्रेनिंग बहाल करने की सोच रहा है जिसमें ऑनलाइन और शारीरिक ट्रेनिंग शामिल हैं।

विज्ञापन
Use experience of Indian cricketers says Rahul Dravid in BCCI webinar
राहुल द्रविड़ और कपिल देव - फोटो : ट्विटर

विस्तार

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख राहुल द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड की मान्य ईकाइयों के सदस्यों से बोर्ड द्वारा आयोजित एक वेबिनार में बातचीत के दौरान सुझाव दिया कि वे पूर्व खिलाड़ियों के अनुभव का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।

विज्ञापन


विभिन्न प्रदेश ईकाइयों के सचिवों और क्रिकेट परिचालन प्रमुखों ने इस वेबिनार में भाग लिया, इसमें द्रविड़ के साथ बीसीसीआई एनसीए के शिक्षा प्रमुख सुजीत सोमासुंदर और ट्रेनर आशीष कौशिक भी शामिल थे।
विज्ञापन


बातचीत मुख्य रूप से फिटनेस टाटा एकत्र करने और कोरोना महामारी के बीच फिटनेस ट्रेनिंग शुरू करने पर हुई। वेबिनार में भाग लेने वाली एक प्रदेश ईकाई के सचिव ने पीटीआई को बताया, 'राहुल ने कभी नहीं कहा कि यह अनिवार्य है, लेकिन उन्होंने प्रदेशों को सुझाव दिया कि वे पूर्व खिलाड़ियों की सेवाएं लें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मौजूदा समय में 25 से 30 खिलाड़ियों का एक साथ अभ्यास करना संभव नहीं है। इसलिए प्रदेश टीमों के ट्रेनर और फिजियो ऑनलाइन और चरणबद्ध तरीके से अभ्यास कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed