{"_id":"5edfad78a4c8924bbc7b80b9","slug":"usa-wants-to-host-t20-world-cup-in-future-indian-handicapped-cricket-team-will-participate-in-2021-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड T-20 की मेजबानी चाहता है USA तो विश्व कप 2021 में भाग लेगी भारतीय बधिर टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड T-20 की मेजबानी चाहता है USA तो विश्व कप 2021 में भाग लेगी भारतीय बधिर टीम
Tue, 09 Jun 2020 09:10 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
टी-20 विश्व कप
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका ने 2023 से शुरू हो रहे आईसीसी के कार्यक्रम चक्र में टी-20 विश्व कप की मेजबानी की इच्छा जताई है। इस देश में भारतीय उपमहाद्वीप के प्रवासी बड़ी संख्या में रहते है जिससे उसे उम्मीद है कि स्टेडियम खचा-खच भरे रहेंगे। अमेरिका ने 1994 में फीफा विश्व का आयोजन तब किया था जब फुटबॉल की लोकप्रियता बेसबॉल, 'अमेरिकन फुटबॉल', और बास्केटबॉल की काफी कम थी। इसके बाद भी लगभग 35 लाख लोगों ने इस विश्व कप के मैचों को स्टेडियम आकर देखा था। यहां अगस्त में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टी-20 मैचों को खेला गया था। भारत ने भी फ्लोरिडा में दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है।
विज्ञापन
दूसरी ओर भारतीय बधिर क्रिकेट टीम संयुक्त अरब अमीरात में 19 से 29 अक्टूबर 2021 तक होने वाले डीआईसीसी क्रिकेट वनडे विश्व कप में भाग लेगी। भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) के तहत आने वाली भारतीय टीम को बधिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (डीआईसीसी), दक्षिण अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया है। विज्ञप्ति के अनुसार डीआईसीसी ने भारतीय टीम के टी-20 और वनडे में पूर्व के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए यह न्यौता दिया है।
विज्ञापन