फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   USA vs WI Result T20 World Cup 2024 Super 8 America vs West Indies Match Key Highlights Records Analysis

WI vs USA Super-8: वेस्टइंडीज 55 गेंद रहते जीता, इंग्लैंड से बेहतर हुआ नेट रन रेट, अमेरिका की राह हुई मुश्किल

Sat, 22 Jun 2024 10:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 22 Jun 2024 10:05 AM IST
सार

USA vs WI Highlights T20 WC 2024 : टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका की टीम 19.5 ओवर में 128 रन पर सिमट गई थी। जवाब में वेस्टइंडीज ने 10.5 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
USA vs WI Result T20 World Cup 2024 Super 8 America vs West Indies Match Key Highlights Records Analysis
वेस्टइंडीज बनाम अमेरिका - फोटो : ICC

विस्तार

वेस्टइंडीज ने शनिवार को अमेरिका के खिलाफ नौ विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा। अब वेस्टइंडीज की टीम अपना तीसरा मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 24 जून को खेलेगी। पिछले मैच में विंडीज टीम को इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार मिली थी। वहीं, अमेरिका के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह अब मुश्किल है। वेस्टइंडीज के लिए खास बात यह है कि उसने अमेरिका को 10.5 ओवर में हरा दिया। यानी 55 गेंद रहते टीम जीती है। उनका नेट रन रेट दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड से बेहतर हो गया है।
विज्ञापन


हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के चार अंक हैं और वह सुपर-8 ग्रुप-2 में शीर्ष पर है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम दूसरे स्थान पर आ गई है। इंग्लैंड तीसरे स्थान पर है। उसे शुक्रवार को द. अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका की टीम 19.5 ओवर में 128 रन पर सिमट गई थी। जवाब में वेस्टइंडीज ने 10.5 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

USA vs WI Result T20 World Cup 2024 Super 8 America vs West Indies Match Key Highlights Records Analysis
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC
ग्रुप दो की अंक तालिका का हाल
वेस्टइंडीज ने इस जीत के साथ ग्रुप दो में बड़ा बदलाव किया है। अब टीम दो अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, उनका नेट रनरेट +1.814 हो गया। इंग्लैंड की टीम दो मैचों में एक जीत के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गई है। उनके खाते में दो अंक जरूर हैं लेकिन उनका नेट रनरेट +0.412 है। चौथे पायदान पर अमेरिका की टीम है जिसे सुपर-8 में अब तक एक भी जीत नहीं मिली है। वहीं, उनका नेट रनरेट -2.908 हो गया है। इस ग्रुप में फिलहाल दक्षिण अफ्रीका चार अंक और +0.625 के नेट रनरेट के साथ शीर्ष पर है। 

USA vs WI Result T20 World Cup 2024 Super 8 America vs West Indies Match Key Highlights Records Analysis
वेस्टइंडीज बनाम अमेरिका - फोटो : Windies Cricket
अमेरिका की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका ने 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 128 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने 10.5 ओवर में शाई होप की 82 रनों की नाबाद पारी के बदौलत एक विकेट पर 130 रन बनाए और नौ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। वेस्टइंडीज को अपना अगला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। अगर इस मैच में टीम को जीत मिलती है तो वह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी और सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। 

वेस्टइंडीज की पारी
129 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत शानदार हुई। शाई होप और जॉनसन चार्ल्स के बीच पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई। हरमीत सिंह ने सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर चार्ल्स को मिलिंद कुमार के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 15 रन बना सके। इसके बाद मोर्चा निकोलस पूरन ने संभाला। उन्होंने सलामी बल्लेबाज के साथ टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों के बीच 63 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। पूरन ने 12 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्के की मदद से 27 रन बनाए। वहीं, होप ने तूफानी प्रदर्शनक किया। उन्होंने चार चौके और आठ छक्कों की मदद से 82 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 210.25 का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed