फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   USA vs WI Dream11 T20 World Cup Super 8 America vs West Indies Playing XI Captain Vice-Captain Players List

USA vs WI T20 Playing 11 : वेस्टइंडीज के लिए करो या मरो का मुकाबला, अमेरिका की नजरें उलटफेर पर होंगी

Fri, 21 Jun 2024 07:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 21 Jun 2024 07:23 PM IST
सार

America vs West Indies T20 World Cup 2024 Playing 11 Prediction : वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिए अमेरिका के खिलाड़ी बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, जबकि ग्रुप चरण में पाकिस्तान को हराकर उलटफेर करने वाली अमेरिका की कोशिश एक बार फिर इसी तरह का कारनामा करने पर टिकी होंगी।

विज्ञापन
USA vs WI Dream11 T20 World Cup Super 8 America vs West Indies Playing XI Captain Vice-Captain Players List
अमेरिका बनाम वेस्ट इंडीज प्लेइंग 11 - फोटो : ICC

विस्तार

वेस्टइंडीज और अमेरिका के बीच सुपर आठ चरण में ग्रुप दो का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों मेजबानों के लिए यह मुकाबला करो या मरो की तरह है जहां वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिए अमेरिका के खिलाड़ी बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, जबकि ग्रुप चरण में पाकिस्तान को हराकर उलटफेर करने वाली अमेरिका की कोशिश एक बार फिर इसी तरह का कारनामा करने पर टिकी होंगी। 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज को मिली थी इंग्लैंड से हार
ग्रुप चरण में अपराजेय रहने के बाद वेस्टइंडीज को सुपर आठ चरण के पहले मैच में गत चैंपियन इंग्लैंड ने आठ विकेट से हराया था। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज स्ट्राइक रोटेट करने में नाकाम रहे और पारी में 51 डॉट गेंदें रही। इस हार के बाद रोवमैन पॉवेल की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे खिसक गई है और उसका नेट रनरेट भी माइनस 1.343 है। उसे तीसरा खिताब जीतने की उम्मीदें बनाए रखने के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका को खेलना होगा आक्रामक क्रिकेट
दूसरी ओर पाकिस्तान को हराने के बाद अमेरिका ने भले ही कोई मैच नहीं जीता हो लेकिन भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका पर अप्रत्याशित जीत के करीब पहुंचने के बाद 18 रन से हार गई। सह मेजबान अमेरिका ने अभी तक आक्रामक क्रिकेट खेली है और इस मैच में भी उससे यही उम्मीद होगी। अमेरिकी बल्लेबाज स्टीवन टेलर ने मैच से पूर्व कहा, हम अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं और टीम का आपसी तालमेल कमाल का है। हमें पता है कि सुपर आठ की बाकी टीमों के सामने हमें कमजोर माना जाएगा। हम यहां अच्छा खेलने आए हैं। ऐसा कर सके तो जीतेंगे वरना हारेंगे।
विज्ञापन

कमजोर गेंदबाजी अमेरिका के लिए खड़ी कर सकता है परेशानी
अमेरिका की कमजोरी उसका अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण है जिसके लिए वेस्टइंडीज के पावर हिटर्स निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल और पॉवेल को गेंदबाजी करना बड़ी चुनौती होगा। दूसरी ओर वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डेरेन सैमी ने कहा कि उनकी टीम का मनोबल गिरा नहीं है। उन्होंने कहा, किसी टूर्नामेंट में किसी मैच में विरोधी टीम आप पर हावी हो जाती है लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप बाहर ही हो गए हैं। अब हमें सारे मैच जीतने होंगे और हमारा फोकस उसी पर है।

ब्रेंडन किंग का खेलना संदिग्ध
इंग्लैंड के खिलाफ बाजू में खिंचाव के कारण मैदान छोड़ने को मजबूर हुए ब्रेंडन किंग का खेलना संदिग्ध है। उनके नहीं खेलने पर शिमरोन हेटमायेर को टीम में जगह मिलेगी। वहीं अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद से बाहर हैं।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

वेस्टइंडीजः काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शेरफाने रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, ओबेड मैकॉय, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती। 

अमेरिकाः स्टीवन टेलर, आंद्रियस गौउस, शायन जहांगीर, आरोन जोंस, मोनांक पटेल (कप्तान), नीतीश कुमार, कोरी एंडरसन, जसदीप सिंह, हरमीत सिंह, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed