फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   USA vs Ireland 2nd T20I Ireland counterattack after defeating United States America in the second match to level the series by 1-1

USA vs Ireland 2nd T20I: आयरलैंड का पलटवार, दूसरे मैच में अमेरिका को हराकर 1-1 से बराबर की सीरीज

Fri, 24 Dec 2021 02:31 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 24 Dec 2021 02:31 PM IST
सार

आयरलैंड ने दूसरे टी-20 मैच में संयुक्त राज्य अमेरिका को 9 रनों से हराकर सीरीज बराबर कर ली। 22 दिसंब को खेले गए पहले मुकाबले में यूएसए ने आयरलैंड पर प्रभावशाली जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन
USA vs Ireland 2nd T20I  Ireland counterattack after defeating United States America in the second match to level the series by 1-1
यूएसए बनाम आयरलैंड - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

संयुक्त राज्य अमेरिका और आयरलैंड के बीच खेली गई टी-20 सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला 23 दिसंबर को फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला गया। इस मैच मेहमान टीम ने पलटवार करते हुए यूएसए को 9 रनों से मात दी। आयरलैंड के मैच जिताने में लॉरकन टकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने दूसरे मुकाबले में 84 रन बनाए। इस जीत के जरिए मेहमान टीम ने पहले मैच में मिली हार का बदला लेते हुए दो मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ करा ली। पहले मैच में अमेरिका ने दमदार प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को 26 रनों से हराया था। 

विज्ञापन


आयरलैंड ने बनाए 150 रन

दोनों देशों के बीच खेले गए इस मुकाबले में यूएसए ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने अपनी पारी में 150 रन बनाए। मेहमानों की तरफ से लॉरकन टकर ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 56 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली। इस इऩिंग्स के दौरान उन्होंने 9 चौके और तीन छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान एंडी बलबर्नी ने 10 और सिमी सिंह ने 13 रन बनाए। इन तीनों बल्लेबाजों के अलावा आयरलैंड का कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक नहीं पार कर पाया। मेहमान टीम 18.5 ओवर में 150 रनों पर सिमट गई। अमेरिका की तरफ से सौरभ नेत्रवलकर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। 
विज्ञापन


जीत से 9 रन दूर रही अमेरिका की टीम

जीत के लिए 151 रनों का लक्ष्य हासिल करने उतरी अमेरिका की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 141 रन बना पाई। अमेरिका की तरफ से सुशांत मोदानी ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान मोनांक पटेल 26 रन बनाकर आउट हुए। पिछले मैच के हीरो रहे गजानंद सिंह इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए और वह 22 रन बनाकर चलते बने। इन तीन बल्लेबाजों के अलावा अमेरिका का दूसरे कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका। आयरलैंड की तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए कुर्टिस कैंफर ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। सीरीज में उम्दा प्रदर्शन करने वाले आयरलैंड के लॉरकन टकर को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed