{"_id":"69209e2e481509b6870d0453","slug":"usa-cricketer-akhilesh-reddy-charged-for-icc-anti-corruption-code-breach-know-details-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC: अमेरिकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर लगा भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन का आरोप, आईसीसी ने किया निलंबित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC: अमेरिकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर लगा भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन का आरोप, आईसीसी ने किया निलंबित
Fri, 21 Nov 2025 10:45 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 21 Nov 2025 10:45 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को अमेरिका के क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर अबु धावी टी10 लीग 2025 से जुड़ी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तीन उल्लंघनों का आरोप लगाया है। इन आरोपों के चलते 25 वर्षीय ऑफ-स्पिनर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
अखिलेश रेड्डी
- फोटो : akhileshbodugum (instagram)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को अमेरिका के क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर अबु धावी टी10 लीग 2025 से जुड़ी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तीन उल्लंघनों का आरोप लगाया है। इन आरोपों के चलते 25 वर्षीय ऑफ-स्पिनर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। रेड्डी ने इस लीग में यूपी नवाब्स टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें 21 नवंबर से 14 दिनों के भीतर आरोपों का जवाब देना होगा। आईसीसी ने कहा है कि अनुशासनात्मक प्रक्रिया पूरी होने तक वह इस मामले पर कोई अतिरिक्त टिप्पणी नहीं करेगा। अखिलेश रेड्डी ने इस साल नॉर्थ अमेरिका टी20 कप में अपना यूएसए डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने चार मैच खेले थे।
रेड्डी पर इन धाराओं के उल्लंघन का लगा आरोप
विज्ञापन
रेड्डी पर इन धाराओं के उल्लंघन का लगा आरोप
- आर्टिकल 2.1.1 – मैच के परिणाम, प्रगति, संचालन या किसी भी पहलू को फिक्स करने या प्रभावित करने का प्रयास।
- आर्टिकल 2.1.4 – किसी अन्य प्रतिभागी को आर्टिकल 2.1.1 का उल्लंघन करने के लिए उकसाना या प्रोत्साहित करना।
- आर्टिकल 2.4.7 – जांच में बाधा डालना, जिसमें मोबाइल डिवाइस से डेटा और संदेशों को हटाना शामिल है।