{"_id":"5e4d13488ebc3ef2664a26c2","slug":"us-president-donald-trump-will-not-inaugurate-world-largest-sardar-patel-cricket-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमस्ते ट्रंप: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप नहीं करेंगे दुनिया के सबसे बड़े मोटेरा स्टेडियम का उद्घाटन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नमस्ते ट्रंप: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप नहीं करेंगे दुनिया के सबसे बड़े मोटेरा स्टेडियम का उद्घाटन
Fri, 21 Feb 2020 03:34 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 21 Feb 2020 03:34 PM IST
सार
- 24 फरवरी को अहमदाबाद में सरदार पटेल स्टेडियम में होगा कार्यक्रम
- नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप मिलकर करेंगे सभा को संबोधित
- दो दिन के भारत दौरे पर आएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- सरदार पटेल स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान है
विज्ञापन
मोटेरा स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के सबसे बड़े सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम (मोटेरा) का उद्घाटन नहीं करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपने दो दिन के दौरे के दौरान 24 फरवरी को गुजरात के अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर पहले साबरमती आश्रम जाएंगे और फिर स्टेडियम में 'नमस्ते ट्रंप' सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
ऐसी खबरें थीं कि राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री इस नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे लेकिन गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष धनराज नाथवानी के ने इसे नकार दिया है। नाथवानी ने बताया कि ट्रंप उस दिन स्टेडियम का उद्घाटन नहीं करेंगे और सिर्फ 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
63 एकड़ में बने इस स्टेडियम में मुख्य मैदान के अलावा, दो अन्य मैदान भी तैयार किए गए हैं। कार्यक्रम में कई बड़े सेलिब्रिटी भी भाग लेंगे और अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
इससे पहले एक अधिकारी ने एक अख़बार से बातचीत में कहा है कि उन्होंने कभी भी इस बात की घोषणा नहीं की कि अमेरिकी राष्ट्रपति स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह लोगों द्वारा खुद से बनाई गई धारणा और अटकलें थीं। इस बात पर बीसीसीआई के अधिकारी ने भी कहा कि वे खुद इस आयोजन के निमंत्रण का इंतजार कर रहे हैं और भारतीय क्रिकेट टीम को ले जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक मोटेरा भारत की शान है ऐसे में इसका उद्घाटन कोई भारतीय ही करेगा।
बता दें कि मोटेरा के इस नवनिर्मित स्टेडियम में अगले साल 2021 में भारत और इंग्लैंड के बीच डे-नाईट टेस्ट मैच खेला जाएगा।