फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   UP Warriorz Women vs Mumbai Indians Women WPL match preview Ekana Cricket Stadium captain news in hindi

WPL: खराब फॉर्म से जूझ रही यूपी वारियर्स का सामना मुंबई इंडियंस से, हर हाल में दर्ज करनी होगी जीत

Wed, 05 Mar 2025 08:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 05 Mar 2025 08:54 PM IST
सार

लगातार दो मैच हार चुकी यूपी वारियर्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें इसी मैच पर टिकी है। उसे लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर पिछले मैच में गुजरात जाएंट्स ने बड़े अंतर से हराया था।

विज्ञापन
UP Warriorz Women vs Mumbai Indians Women WPL match preview Ekana Cricket Stadium captain news in hindi
एलिसा हीली-दीप्ति शर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

दीप्ति शर्मा की अगुआई वाली यूपी वारियर्स का सामना गुरुवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई इंडियंस से होगा। यूपी की टीम खराब फॉर्म से जूझ रही है और उसे मुंबई के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। लगातार दो मैच हार चुकी यूपी वारियर्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें इसी मैच पर टिकी है। उसे लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर पिछले मैच में गुजरात जाएंट्स ने बड़े अंतर से हराया था।
विज्ञापन

गुजरात के खिलाफ मिली थी बड़ी हार 
गुजरात के खिलाफ 81 रन से मिली हार ने उन्हें तालिका में सबसे नीचे धकेल दिया और रनरेट भी गिरा दिया। अब दो ही मैच बचे हैं और उन्हें लगातार तीसरी हार से बचना होगा। लखनऊ में डब्ल्यूपीएल के पहले मैच में बेथ मूनी ने शानदार बल्लेबाजी करके गुजरात जाइंट्स को पांच विकेट पर 186 रन तक पहुंचाया जो इस सत्र का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में बल्लेबाजों की मददगार पिच पर वारियर्स के बल्लेबाज पूरी तरह नाकाम रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जॉर्जिया को तीसरे नंबर पर भेजना असफल रहा 
जॉर्जिया वोल को तीसरे नंबर पर भेजने का उनका प्रयोग भी नाकाम रहा और दस ओवर के भीतर टीम ने छह विकेट 48 रन पर गंवा दिए। हेनरी ने अब तक इस सत्र में 209 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 138 रन बनाए हैं और वह तेजी से रन बनाने में कामयाब रही हैं। यूपी की टीम वोल को फिर पारी की शुरुआत करने भेज सकती है। मध्यक्रम में ग्रैस हैरिस की भूमिका अहम होगी। कप्तान दीप्ति शर्मा का बल्ला अभी तक खामोश ही रहा है जिन्हें मोर्चे से अगुआई करनी होगी। 
विज्ञापन

मुंबई के सीधे फाइनल में पहुंचने का मौका 
मुंबई इंडियंस की स्थिति बेहतर है जो छह अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। उसके पास शीर्ष पर पहुंचकर फाइनल में सीधे जगह बनाने का मौका है। डब्ल्यूपीएल में शीर्ष टीम सीधे फाइनल में पहुंचती है, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीम एलिमिनेटर खेलती हैं। मुंबई को अभी तीन मैच और खेलने है लिहाजा उसकी नजरें शीर्ष पर पहुंचने पर लगी होंगी। इसके लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर को अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलना होगा। 

दोनों टीमें इस प्रकार है:
यूपी वारियर्स: दीप्ति शर्मा (कप्तान), अंजलि सरवानी, चमारी अथापथु, उमा छेत्री, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, अरुशी गोयल, क्रांति गौड़, ग्रेस हैरिस, चिनेले हेनरी, पूनम खेमनार, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्रा, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, गौहर सुल्ताना, साइमा ठाकोर, दिनेश वृंदा।
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यस्तिका भाटिया, नादिन डि क्लार्क, संस्कृति गुप्ता, साइका इशाक, शब्निम इस्माइल, जिन्तिमनी कलिता, जी कमालिनी, अमनदीप कौर, अमनजोत कौर, सत्यमूर्ति कीर्तना, अमेलिया केर, अक्षिता माहेश्वरी, हेली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नैट स्काइवर ब्रंट, पारुनिका सिसोदिया और क्लो ट्रायोन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed