फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Unruffled Shahid Afridi thanks Kashmir again

फिर बाज नहीं आए अफरीदी, कश्मीर पर बोल बैठे पाक कप्तान

Sat, 26 Mar 2016 10:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Mar 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
Unruffled Shahid Afridi thanks Kashmir again
शाहिद अफरीदी

पिछले मैच में कश्मीर के लोगों का समर्थन के लिए खास शुक्रिया अदा करने पर बीसीसीआई की कड़ी आलोचना के बावजूद पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने शुक्रवार को फिर वही किया।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप मैच के बाद अफरीदी ने पाकिस्तान टीम के समर्थन के लिए कश्मीर से आए दर्शकों का आभार जताया। उन्होंने कहा, "मैं कोलकाता के दर्शकों का हमारी टीम के समर्थन के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। इसके अलावा पाकिस्तान और कश्मीर से आए लोगों का भी समर्थन के लिए शुक्रिया। साथ ही मैं बीसीसीआई को भारत में हमारी सही देखभाल के लिए आभार जताता हूं।"
विज्ञापन


इससे पहले अफरीदी को पाकिस्तान के मुकाबले भारत में ज्यादा प्यार मिलने संबंधी बयान पर अपने देश में पूर्व क्रिकेटरों ने बड़ी फटकार लगाई थी। पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने कहा था कि अफरीदी को अपने बयान पर शर्म आनी चाहिए। इसके बाद 22 मार्च, मंगलवार को मोहाली में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैच से पहले टॉस के समय कुछ दर्शक अफरीदी के समर्थन में आवाज लगा रहे थे। तब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने अफरीदी से पूछा था कि क्या उनकी टीम को यहां समर्थन मिलेगा तो अफरीदी ने कहा था कि बिल्कुल क्योंकि यहां बहुत सारे लोग कश्मीर से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को कंगारुओं के खिलाफ मुकाबले के बाद टीवी कैमरे के सामने इस संबंध में अफरीदी ने कहा कि मेरी टिप्पणी पढ़े-लिखे लोगों के लिए थी।

अब पाकिस्तान में जाकर संन्यास के बारे में फैसला करेंगे अफरीदी

Unruffled Shahid Afridi thanks Kashmir again
shahid afridi - फोटो : pti

टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को मिली हार दो दिग्गजों को काफी महंगी पड़ने जा रही है। माना यही जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार ने टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी और कोच वकार यूनुस का भविष्य लिख दिया है। खुद अफरीदी ने न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद कहा था कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच उनके करियर का अंतिम हो सकता है।

अफरीदी ने शुक्रवार को यह तो खुलासा नहीं किया कि वह शेन वाटसन की तरह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे हैं, लेकिन यह जरूर साफ कर दिया कि वह अपने भविष्य पर फैसला पाकिस्तान जाकर लेंगे।

ऐसा  ही कुछ वकार यूनुस ने भी कहा है। वकार ने मैच के बाद कहा कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बैठकर बात करेंगे और बतौर कोच अपने भविष्य पर फैसला लेंगे। पीसीबी के चीफ शहरयार खान भारत के हाथों मिली हार के बाद यह कह चुके हैं कि अफरीदी को वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेना होगा। वरना उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जाएगा। इसी शर्त पर उन्हें कप्तान बनाकर टी-20 वर्ल्ड में भेजा गया था। दरअसल पाक टीम से जुड़े सूत्र बताते हैं कि अफरीदी संन्यास लेने के लिए तैयार हो चुके हैं, लेकिन वह इतना बड़ी घोषणा अपने देश में जाकर करना चाहते हैं। तभी वह आज मैच के बाद होने वाली प्रेस कांफ्रेंस में घोषणा के बावजूद शामिल होने नहीं आए।

वकार यूनुस ने कहा भी कि अफरीदी पाकिस्तान जाकर घोषणा करना चाहते हैं। हालांकि वकार ने खुद इस्तीफा देने की बातों से इनकार कर दिया है, लेकिन इस संबंध में उन्होंने पीसीबी से बात करने को कहा है।

कोच ने कहा कि टीम में नहीं है कोई फूट

Unruffled Shahid Afridi thanks Kashmir again
शाहिद अफरीदी
भारत से हार के बाद टीम में फूट पड़े होने की खबरों का कोच वकार यूनुस ने खंडन किया है। उन्होंने कहा कि यह बातें सरासर गलत हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के हारने की वजह फूट नहीं बल्कि उनके देश में पिछले कई सालों से बंद पड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है। पाकिस्तान के पास हमेशा मैच विनर रहते थे, लेकिन अब टीम में ऐसे खिलाड़ी नहीं दिखाई दे रहे हैं। यह सब पाक में बंद पड़ी क्रिकेट की वजह से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed