फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Unorthodox Bowling Action of a player gets michael vaughan attention who bowls like goli of lagaan

Unorthodox Bowling Action: लगान फिल्म के गोली की तरह गेंदबाजी करता है यह खिलाड़ी, वीडियो देख माइकल वॉन भी हैरान

Tue, 07 Jun 2022 11:35 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 11:35 AM IST
सार

यह गेंदबाज गेंद फेंकने से पहले कई बार अपना हाथ घुमाता है। ऐसे में बल्लेबाज के लिए यह अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है कि गेंद कब उसके हाथ से छूटेगी और कब बल्लेबाज तक पहुंचेगी। 
 

विज्ञापन
Unorthodox Bowling Action of a player gets michael vaughan attention who bowls like goli of lagaan
यह खिलाड़ी गेंद फेंकने से पहले कई बार अपना हाथ घुमाता है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट जगत में कई गेंदबाज अपने अनोखे गेंदबाजी एक्शन के चलते सुर्खियों में रहे हैं। लसिथ मलिंगा से लेकर जसप्रीत बुमराह और मथीसा पाथिराना जैसे गेंदबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अलग गेंदबाजी एक्शन के साथ सफल रहे हैं। स्पिन गेंदबाजी में तो कई तरह के गेंदबाज आए और उनके गेंदबाजी करने के तरीके में काफी अंतर था, लेकिन तेज गेंदबाजी में अधिकतर गेंदबाजों का एक्शन लगभग समान होता है। लसिथ मलिंगा, सोहेल तनवीर और जसप्रीत बुमराह का गेंद करने का तरीका थोड़ा अलग था, लेकिन अब लगान फिल्म के गोली की तरह गेंदबाजी करने वाला खिलाड़ी भी आ चुका है। 
विज्ञापन


यह गेंदबाज गेंद लेकर दौड़ने के साथ ही अपना हाथ घुमाना शुरू कर देता है और कई बार हाथ घुमाने के बाद गेंद करता है। आमिर खान की फिल्म लगान में गोली नाम का किरदार भी ठीक इसी अंदाज में गेंदबाजी करता था। यह किरदार अभिनेता दयाशंकर पांडे ने निभाया था।
विज्ञापन

 

बल्लेबाज को समझ नहीं आती गेंद
गेंद छोड़ने से पहले जब गेंदबाज कई बार अपना हाथ घुमाता है तो बल्लेबाज को यह अंदाजा नहीं होता कि गेंद कब गेंदबाज के हाथ से छूटेगी और उसके पास पहुंचेगी। इसके अलावा गेंद की लाइन लेंथ का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से ऐसे गेंदबाजों की गेंद बल्लेबाज को समझ नहीं आती हैं। वायरल वीडियो में भी गेंदबाज की गेंद बल्लेबाज को समझ नहीं आती है और वह गेंद को नहीं खेल पाता। विकेटकीपर भी ठीक तरीके से यह गेंद नहीं पकड़ पाता, लेकिन बल्लेबाज के लिए अच्छी बात यह रहती है कि वह आउट नहीं होता। 
 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस गेंदबाज का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सबसे पहले मोइनक दास के एक यूजर ने यह वीडियो शेयर किया था। इस यूजर ने लिखा था कि आप बुमराह, मलिंगा और पाथिराना को भूल जाइए। यह सबसे अनोखा गेंदबाजी एक्शन है। इसके बाद चार्ल्स डगनल नाम के एक यूजर ने भी यह वीडियो शेयर किया, जिस पर कमेंट करते हुए माइकल वॉन ने लिखा कि यह बिल्कुल सटीक गेंदबाजी एक्शन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed