{"_id":"5d50bdc48ebc3e6cdd4aa9bc","slug":"universe-boss-chris-gayle-says-great-achievement-to-play-300-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मैंने सोचा भी नहीं था कि मैं कभी इस मुकाम पर पहुंच पाऊंगा'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'मैंने सोचा भी नहीं था कि मैं कभी इस मुकाम पर पहुंच पाऊंगा'
Mon, 12 Aug 2019 06:45 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 12 Aug 2019 06:45 AM IST
विज्ञापन
क्रिस गेल
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस गेल भारत के खिलाफ रविवार को दूसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में उतरने के साथ ही 300 वनडे खेलने वाले वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन
भारत के खिलाफ ही सितंबर 1999 में टोरंटो में अपने वनडे करियर की शुरुआत करने वाले गेल ने दिग्गज ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 1990 से 2007 के बीच 299 वनडे मैच खेले थे।
विज्ञापन
गेल ने कहा, ‘यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैंने सोचा भी नहीं था कि मैं कभी इस मुकाम पर पहुंच पाऊंगा। मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करता हूं कि मैं अपना 300वां मैच खेल रहा हूं। निसंदेह मैं इस प्रारूप में खेलने का लुत्फ उठा रहा हूं।’
विज्ञापन
गेल वनडे मैचों का तिहरा शतक पूरा करने वाले दुनिया के 21वें बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के सचिन तेंदुलकर 463 मैच के साथ शीर्ष पर हैं। भारत के मोहम्मद अजहरूद्दीन 1998 में 300 वनडे खेलने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे।
भारत के कुल 6 खिलाड़ियों ने जबकि श्रीलंका के सर्वाधिक सात खिलाड़ियों ने 300 या इससे अधिक वनडे खेले हैं। पाकिस्तान के तीन तथा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के दो-दो खिलाड़ी इस मुकाम पर पहुंचे हैं। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का कोई भी खिलाड़ी अभी तक 300 वनडे नहीं खेल पाया है।