फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Union Health minister Mansukh Mandaviya played cricket in porbandar before lok sabha elections, watch video

Mansukh Mandaviya: क्रिकेट की पिच पर मोदी के मंत्री ने दिखाया दम, गेंद और बल्ले से मचाया धमाल, देखें वीडियो

Fri, 29 Mar 2024 05:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 29 Mar 2024 05:45 PM IST
सार

मनसुख मंडाविया केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हैं। मंडाविया अपनी युवावस्था से ही राजनीति में बहुत सक्रिय रहे हैं। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य बने और जल्द ही एबीवीपी, गुजरात इकाई की राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य बन गए। उनके नाम गुजरात में विधान सभा के सबसे कम उम्र के सदस्य होने का रिकॉर्ड भी है।

विज्ञापन
Union Health minister Mansukh Mandaviya played cricket in porbandar before lok sabha elections, watch video
mansukh mandaviya - फोटो : twitter

विस्तार

मोदी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंसुख मंडाविया को क्रिकेट की पिच पर दम दिखाते देखा गया। शुक्रवार को उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्हें पोरबंदर के लोगों के साथ क्रिकेट खेलते देखा गया। पहले उन्होंने गेंद से कहर बरपाया, बाद में बल्ले से धमाल मचाया। मंडाविया इन दिनों लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पोरबंदर से टिकट दिया। 
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री को लेफ्ट ऑर्म स्पिन गेंदबाजी करते देखा जा सकता है। उन्होंने काली टी-शर्ट और सफेद जूते पहन रखे हैं। बाद में वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते भी नजर आते हैं। इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मंडाविया लंबे वक्त से क्रिकेट खेल रहे हैं। मैच के बाद उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की और क्रिकेट को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं मनसुख मंडाविया? 
मनसुख मंडाविया केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हैं। मंडाविया अपनी युवावस्था से ही राजनीति में बहुत सक्रिय रहे हैं। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य बने और जल्द ही एबीवीपी, गुजरात इकाई की राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य बन गए। उनके नाम गुजरात में विधान सभा के सबसे कम उम्र के सदस्य होने का रिकॉर्ड भी है। वे पहली बार 2002 में चुने गए थे। 38 वर्ष की कम उम्र में डॉ. मनसुख मंडाविया गुजरात से राज्यसभा सांसद बने। 2016 में डॉ. मनसुख मंडाविया ने भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी और रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें मार्च 2018 में राज्यसभा में सांसद के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया।

मई 2019 में डॉ. मनसुख मंडाविया ने भारत सरकार के मंत्रिपरिषद में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। वह रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री होने के साथ-साथ बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे। डॉ. मनसुख मंडाविया ने जुलाई 2021 में रसायन और उर्वरक मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।


19 अप्रैल से होंगे लोकसभा चुनाव
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल से सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। लोकसभा चुनावों के साथ 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होंगे।

आईपीएल 2024 का आगाज हो चुका है
इन दिनों क्रिकेट का सीजन चल रहा है। आईपीएल 2024 का आगाज हो चुका है। 10 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं जिनमें मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ही दो टीमें ऐसी हैं जिन्हें अब तक एक भी मैच में जीत नहीं मिली है। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सिर्फ एक मैच खेला है। टीम को पहली जीत की तलाश है। इस टूर्नामेंट के प्लेऑफ अहमदाबाद और चेन्नई में खेले जाएंगे। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच होगा। वहीं, 24 मई को क्वालिफायर 2 खेला जाएगा। आईपीएल का फाइनल 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed