27 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय टीम
बांग्लादेश में अगले महीने की 27 तारीख से शुरू होने वाले अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम की पहली टक्कर ऑस्ट्रेलिया से मीरपुर में 28 जनवरी को होगी।
टूर्नामेंट का आयोजन 27 जनवरी से 14 फरवरी तक किया जाएगा। बांग्लादेश के चार शहरों के आठ स्थलों पर होने वाले टूर्नामेंट में कुल 48 मैच खेले जाएंगे।
वर्ष 2000, 2008 और 2012 में चैंपियन रही भारतीय टीम को ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और नेपाल के साथ रखा गया है। उन्नीस दिवसीय टूर्नामेंट के 48 मैच चटगांव, काक्स बाजार, ढाका और सिल्हट में खेले जाएंगे।
जानें, किसके बीच होगा पहला मुकाबला
बांग्लादेश में 27 से 14 फरवरी तक होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का पहला मैच गत चैंपियन दक्षिण अफ्रीका और मेजबान बांग्लादेश की टीम के बीच होगा।
टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार आईसीसी 20 मैचों का सीधा प्रसारण और प्रसारण साझेदार स्टार स्पोर्ट्स और अन्य लाइसेंसी प्रसारणकर्ताओं के जरिए करेगा।
सोलह टीमों को चार-चार के ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से दो टीमें सुपर लीग दौर में पहुंचेंगी। दस टेस्ट खेलने वाले देशों के अलावा छह एसोसिएट और सम्बद् सदस्य देशों की टीमें अफगानिस्तान, कनाडा, फिजी, नामीबिया, नेपाल और स्कॉटलैंड की टीमें भाग लेंगी।