{"_id":"620229fa8c7fa515467f8859","slug":"under-19-world-cup-winning-indian-team-returns-home-after-long-flight-from-west-indies-will-meet-virat-kohli-and-rohti-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"U19 Champion: घर लौटी अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन भारतीय टीम, बुधवार को बीसीसीआई करेगा सम्मानित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
U19 Champion: घर लौटी अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन भारतीय टीम, बुधवार को बीसीसीआई करेगा सम्मानित
Tue, 08 Feb 2022 01:59 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:59 PM IST
सार
अंडर-19 के खिलाड़ी अहमदाबाद में ही मौजूद विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे भारत के सीनियर खिलाड़ियों से भी मुलाकात करेंगे। सीनियर टीम फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है।
विज्ञापन
भारतीय अंडर-19 टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत को पांचवीं बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीताने वाली भारतीय टीम अपने देश लौट आई है। वेस्टइंडीज से फ्लाइट से लंबी यात्रा के बाद टीम घर पहुंची। इस दौरान टीम एम्सटरडैम और दुबई होते हुए मंगलवार सुबह बेंगलुरु पहुंची। खिलाड़ी और स्टाफ मंगलवार को ही अहमदाबाद रवाना होंगे, जहां बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सभी को सम्मानित कर सकता है।
सीनियर खिलाड़ियों से भी मिलेगी अंडर-19 टीम
इस दौरान अंडर-19 के खिलाड़ी अहमदाबाद में ही मौजूद विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे भारत के सीनियर खिलाड़ियों से भी मुलाकात करेंगे। सीनियर टीम फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। बीसीसीआई ने एलान किया था कि वर्ल्ड कप जीतने वाले हर एक खिलाड़ी को 40 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 25 लाख रुपये दिए जाएंगे।
वेस्टइंडीज से लंबी यात्रा के बाद बेंगलुरु पहुंची टीम
अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों के लिए आईसीसी ने यात्रा के इंतजाम किए थे। भारतीय दल ने इकोनॉमी क्लास में उड़ान भरी, लेकिन इसने यात्रा को और अधिक थकाऊ बना दिया। नेशनल क्रिकेट एकेडमी के चीफ वीवीएस लक्ष्मण भी भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज में थे। उन्होंने चयनकर्ताओं और पांच रिजर्व खिलाड़ियों के साथ अलग से यात्रा की।
विज्ञापन
लक्ष्मण ने चयनकर्ताओं के साथ अलग यात्रा की
इन पांच रिजर्व खिलाड़ियों को तब बुलावा आया था, जब टूर्नामेंट के बीच में भारत के पांच खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसमें कप्तान यश धुल और उपकप्तान शेख रशीद शामिल हैं। हालांकि, इसके बावजूद टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन लाजवाब रहा और टीम ने छह के छह मैच जीते।
भारत के लिए बेहद शानदार रहा है टूर्नामेंट
भारत ने ग्रुप स्टेज में दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और युगांडा को हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में पिछली बार (2020) की चैंपियन बांग्लादेश टीम को शिकस्त दी। फिर सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराया। फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर पांचवीं बार ट्रॉफी पर कब्जा किया।