फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया को वर्ल्ड कप दिलाने वाले इस खिलाड़ी पर फर्जीवाड़ा का आरोप, चार्जशीट फाइल

Thu, 13 Jun 2019 09:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाल
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाल Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 13 Jun 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
Under 19 World Cup winner Manjot Kalra’s parents fudged his age: Police chargesheet
मनजोत कालरा - फोटो : अमर उजाला
2018 के अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो रहे मनजोत कालरा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने उम्र के फर्जीवाड़े के आरोप में चार्जशीट फाइल की है। दिल्ली पुलिस की माने तो मनजोत कालरा ने अपनी उम्र को एक साल कम कर बताया था। अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच उम्र को लेकर की फर्जीवाड़े के इस मामले में जांच कर रही है।
Under 19 World Cup winner Manjot Kalra’s parents fudged his age: Police chargesheet
मनजोत कालरा

दरअसल, भारतीय क्रिकेटर कालरा को अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल कराने के लिए उम्र घटाकर दिखाई गई थी। जानकारी के मुताबिक इसके लिए कागजों में भी हेरफेर किया गया। आरोप है कि यह सब कालरा के माता-पिता ने किया। हालांकि, अब यह मामला कोर्ट पहुंच गया है।

Under 19 World Cup winner Manjot Kalra’s parents fudged his age: Police chargesheet
मनजोत कालरा

जांच में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और स्कूल द्वारा जारी रिकॉर्ड/सर्टिफिकेट में कालरा की जन्मतिथि अलग-अलग है। दिल्ली पुलिस द्वारा तीस हजारी कोर्ट में दाखिल चार्जशीट के मुताबिक कालरा की मूल जन्मतिथि 15 जनवरी 1998 है जबकि BCCI के रिकॉर्ड में उन्होंने जन्मतिथि 15 जनवरी 1999 बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Under 19 World Cup winner Manjot Kalra’s parents fudged his age: Police chargesheet
मनजोत कालरा

पुलिस ने चार्जशीट में कालरा के पिता परवीन कुमार और मां रंजीत कौर का नाम शामिल किया है। दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में कहा, 'यह साफ है कि बेटे कालरा को दिल्ली की तरफ से क्रिकेट खिलाने के लिए उनके माता-पिता ने उनकी जन्मतिथि को बदला। इसमें कोई संदेह नहीं कि मनजोत के परिवार ने उनके बर्थ सर्टिफिकेट में बदलाव किया।' हालांकि, मनजोत के पिता ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मनजोत की जन्मतिथि स्कूल में एक बार गलत लिखी गई थी जिसे बाद में ठीक करवाकर 1999 करवा दिया गया था।

विज्ञापन
Under 19 World Cup winner Manjot Kalra’s parents fudged his age: Police chargesheet
मनजोत कालरा

बता दें कि मनजोत कालरा अंडर 19 वर्ल्ड कप मैच के फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे थे। कालरा ने 2018 के अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में भारत के लिए मैच जिताऊ पारी खेलते हुए नाबाद 101 रन बनाए थे। कालरा के दम पर ही टीम इंडिया चौथी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाबी हासिल हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed