फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Under 19 World Cup Super League Quarter Final: England defeat South Africa to reach Super League semis; Know India and Pakistan match Schedule

U-19 World Cup: सुपर लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, जानिए कब है भारत और पाकिस्तान का मैच

Thu, 27 Jan 2022 01:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटिगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटिगुआ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 27 Jan 2022 01:29 PM IST
सार

इंग्लैंड के लिए जॉर्ज थॉमस और जैकब बेथेल ने पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी निभाई। जैकब बैथल ने 42 गेंदों पर 88 रन की आक्रामक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके और दो छक्के लगाए।

विज्ञापन
Under 19 World Cup Super League Quarter Final: England defeat South Africa to reach Super League semis; Know India and Pakistan match Schedule
इंग्लैंड के जैकब बैथल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज में खेले जा रहे अंडर-19 विश्व कप के सुपर लीग के पहले क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 43.4 ओवर में 209 रन पर सिमट गई। 210 के लक्ष्य को इंग्लैंड की टीम ने 31.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन


सुपर लीग का दूसरा क्वार्टर फाइनल आज श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। वहीं, भारतीय टीम सुपर लीग का अपना क्वार्टर फाइनल 29 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी, जबकि पाकिस्तान की टीम 28 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी।
विज्ञापन


ब्रेविस को नहीं मिला किसी दूसरे बल्लेबाज का साथ
पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। 21 रन तक टीम ने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने गेरहार्डस मेरी के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी निभाई। मेरी 27 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विकेट की झड़ी लग गई। ब्रेविस को किसी का साथ नहीं मिल पाया। उन्होंने 88 गेंदों पर नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 97 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
मैथ्यू बोस्ट ने नाबाद 22 रन और असाखे तशाका ने आखिर में 18 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इंग्लैंड की ओर से लेग स्पिनर रेहान अहमद ने 48 रन देकर चार विकेट लिए। इसके अलावा जोशुआ बोडेन और जेम्स सेल्स ने दो-दो विकेट लिए।


इंग्लैंड टीम को मिली बेहतरीन शुरुआत
210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत शानदार रही। जॉर्ज थॉमस और जैकब बेथेल ने पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी निभाई। जैकब बैथल ने 42 गेंदों पर 88 रन की आक्रामक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, थॉमस 19 रन बना सके।



ब्रेविस ने दो विकेट भी चटकाए
इसके बाद कप्तान टॉम प्रेस्ट 24 रन, जेम्स रियू 14 रन बनाकर आउट हुए। विलियम लक्सटन ने 41 गेंदों पर 47 रन और जॉर्ज बेल ने 22 गेंदों पर 9 रन की नाबाद पारी खेल इंग्लैंड को जीत दिलाई। ब्रेविस ने दो विकेट चटकाए। बैथल को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed