फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Under 19 world cup: India vs Pakistan match preview of semi final match

U-19 World Cup: 7वीं बार फाइनल में पहुंचने उतरेगा भारत, सामने चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान

Tue, 04 Feb 2020 08:15 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 04 Feb 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
Under 19 world cup: India vs Pakistan match preview of semi final match
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

चार बार की चैम्पियन भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलेगी तो उसका लक्ष्य लगातार तीसरे फाइनल में प्रवेश का होगा। दोनों टीमें सेमीफाइनल तक की राह में अपराजेय रही है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को और पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हराया।

विज्ञापन


पाकिस्तान के कप्तान रोहेल नजीर ने इस मैच को लेकर बनी हाइप को ज्यादा तूल देने से इनकार किया, लेकिन यह हकीकत है कि टूर्नामेंट में यह सबसे ज्यादा दबाव वाला मैच होगा। इसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों की असल परीक्षा होगी। इस मैच में अच्छा खेलने से कोई रातोंरात स्टार बन जाएगा और खराब खेलने पर खलनायक भी।
विज्ञापन

 

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हुरैरा ने अफगानिस्तान पर मिली जीत के बाद कहा था, ‘यह काफी दबाव वाला मैच है और इसे लेकर काफी हाइप है। हम इसे आम मैच की तरह लेंगे और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करेंगे।’

सीनियर की तरह ही भारतीय जूनियर टीम का पाकिस्तान पर पलड़ा भारी है। भारत ने पिछले साल सितंबर में उसे एशिया कप में भी हराया था। अंडर 19 विश्व कप में गत चैम्पियन भारत ने 2018 विश्व कप में पाकिस्तान को 203 रन से मात दी थी। वैसे क्रिकेट में इतिहास मायने नहीं रखता और प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली टीम को पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भारतीय बल्लेबाजी की धुरी रहे हैं, जिन्होंने चार मैचों में तीन अर्धशतक लगाए। बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन उल्लेखनीय नहीं रहा। अगर क्वार्टर फाइनल में निचले क्रम के बल्लेबाज नहीं चलते तो नतीजा कुछ और भी हो सकता था।

तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने भी उम्दा प्रदर्शन किया था। अथर्व अंकोलेकर और फार्म में चल रहे लेग स्पिनर रवि विश्नोई ने सातवें विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की जिसकी बदौलत भारत ने जीत दर्ज की। पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर खान और ताहिर हुसैन को खेलना भारतीय बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा। सलामी बल्लेबाज हुरैरा ने पिछले मैच में 64 रन बनाकर पाकिस्तान की जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई।

विज्ञापन

टीमें: भारत अंडर 19: प्रियम गर्ग (कप्तान), आकाश सिंह, अथर्व अंकोलेकर, शुभांग हेगड़े, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, कार्तिक त्यागी, कुमार कुशाग्र, सुशांत मिश्रा, विद्याधर पाटिल, रवि बिश्नोई, शाश्वत रावत, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा, सिद्धेश वीर।

पाकिस्तान अंडर 19: रोहेल नजीर (कप्तान), आमिर अली, अब्बास अफरीदी, अब्दुल बंगलजइ, आरिश अली खान, फहाद मुनीर, हैदर अली, इरफान खान, मोहम्मद आमिर खान, मोहम्मद हैरिस, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद शहजाद, कासिम अकरम, ताहिर हुसैन। मैच का समय : दोपहर डेढ बजे से।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed