{"_id":"5a705c124f1c1b4e588b5b95","slug":"under-19-world-cup-final-india-vs-australia-at-3-february","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 वर्ल्ड कपः ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को ले न डूबे यह 'मनहूसियत'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंडर-19 वर्ल्ड कपः ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को ले न डूबे यह 'मनहूसियत'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Jan 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : File
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में मंगलवार को पाकिस्तान को सेमीफाइनल मुकाबले में हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। फाइनल में अब भारत का मुकाबला 3 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम से होगा।
आईसीसी के हर टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने पिछले साल बेहतरीन खेल दिखाया और सभी टूर्नामेंट्स के फाइनल में खेली। पहली महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची उसके बाद विराट कोहली के नेतृत्व में टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेली।
विज्ञापन
आईसीसी के हर टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने पिछले साल बेहतरीन खेल दिखाया और सभी टूर्नामेंट्स के फाइनल में खेली। पहली महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची उसके बाद विराट कोहली के नेतृत्व में टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेली।
विज्ञापन
Trending Videos
इंग्लैंड से जीता पहला मैच, फाइनल में मिली हार
टीम इंडिया
- फोटो : File
मिताली राज की कप्तानी में महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप में अपना पहला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला, जिसमें उसने इंग्लिश टीम को 35 रन से मात दी। लेकिन जब यह दोनों टीमें फाइनल में भिड़ी तो टीम इंडिया को 9 विकेट से मात का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
फाइनल में पाक के हाथों हारा भारत
टीम इंडिया
- फोटो : File
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ होता है और इस हाइवोल्टेज मैच को 'विराट सेना' जीतने में कामयाब रहती है। लेकिन फाइनल में एक बार फिर इन दोनों का मुकाबला होता है। सभी को लगा था कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम पाक को एक बार फिर मात देने में कामयाब रहेगी, लेकिन टीम इंडिया को 180 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
पृथ्वी पर होगी सबकी नजरें
टीम इंडिया
- फोटो : File
पृथ्वी शॉ के नेतृत्व वाली अंडर-19 वाली टीम से इस बार हार नहीं बल्कि टीम की उम्मीद है। संयोग देखिए टीम इंडिया का अंडर-19 में पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ, जिसमें भारत ने कंगारू टीम को 100 रन से मात दी थी। अब 3 फरवरी को एक बार फिर यह दोनों टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। अब यह देखना रोचक होगी कि क्या यह युवा खिलाड़ी इस मनहूसियत को तोड़ पाते हैं कि नहीं।