फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Under-19 World Cup: Australia starts with victory, beat West Indies by six wickets in the first match

अंडर-19 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया का जीत से आगाज, पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया

Sat, 15 Jan 2022 11:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जटाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 15 Jan 2022 11:46 PM IST
सार

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। उसके तीन विकेट छह ओवर में 12 रन पर गिर गए। इसके बाद आगस्टे और विकेटकीपर रिवाल्डो क्लार्क ने चौथे विकेट के लिए 95 रन जोड़े।

विज्ञापन
Under-19 World Cup: Australia starts with victory, beat West Indies by six wickets in the first match
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने अंडर 19 विश्व कप में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराकर जीत के साथ आगाज किया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को 169 के स्कोर पर समेट दिया और 44.5 ओवर में चार विकेट पर 170 रन बना लिए। मैन ऑफ द मैच टीग विली ने 129 गेंद में आठ चौकों की मदद से नाबाद 86 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान अकीम आगस्टे ने 67 गेंद में 57 रन बनाए।
विज्ञापन


राधाकृष्णन ने लिए तीन विकेट
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। उसके तीन विकेट छह ओवर में 12 रन पर गिर गए। इसके बाद आगस्टे और विकेटकीपर रिवाल्डो क्लार्क ने चौथे विकेट के लिए 95 रन जोड़े। भारतीय मूल के स्पिनर निवेतन राधाकृष्णन (3/48) ने क्लार्क को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने एंडरसन महासे और जोहान लेन को भी पवेलियन भेजा। कप्तान कूपर कोनेली ने भी तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने कोरी मिलर का विकेट जल्दी गंवा दिया, लेकिन दूसरे सलामी बल्लेबाज विली ने अर्द्धशतक जमाया। उन्होंने कप्तान कोनोली के साथ 53 रन जोड़े। कोनोली 18वें ओवर में ओनाजे अमोरी का शिकार हुए। इसके बाद विली ने राधाकृष्णन (31) के साथ 75 रन जोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को 40 रन से हराया
दूसरे मैच में श्रीलंका ने ग्रुप डी के मैच में स्कॉटलैंड को 40 रन से हराया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.2 ओवर में 218 रन बनाए। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम आठ गेंद बाकी रहते 178 रन पर आउट हो गई। जैक जार्विस को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका जिन्होंने 61 गेंद में 55 रन जोड़े। 

मैन ऑफ मैच बने दुनिथ वेल्लालागे ने 27 रन देकर पांच विकेट लिए। श्रीलंका के लिए सकुना निदर्शना ने 85 गेंद में 85 रन बनाए जबकि चामिंडु विक्त्रस्मसिंघे ने 28 रन का योगदान दिया। निचले क्रम पर राविन डिसिल्वा ने 50 गेंद में 30 रन बनाए। स्कॉटलैंड के लिए सीन फिशर कोग ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed