फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   under 19 semi final india vs pakistan both team fielders helping each other

शुभमन गिल के साथ पाक खिलाड़ी ने किया कुछ ऐसा, हुई चौतरफा तारीफ

Tue, 30 Jan 2018 06:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Jan 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
under 19 semi final india vs pakistan both team fielders helping each other
शुभमन गिल - फोटो : File
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच के हीरो रहे पंजाब के शुभमन गिल ने मैच में नाबाद 102 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन


इनकी इस शतकीय पारी के बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 273 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम महज 69 रन पर ही ढेर हो गई। हालांकि भले ही पाकिस्तान इस मैच को हार गई हो, लेकिन खेल भावना के मद्देनजर उन्होंने सभी को दिल जीत लिया। 
विज्ञापन

भारत-पाक रिश्तों में भले ही कड़वाहट हो लेकिन खिलाड़ियों ने जीता दिल

under 19 semi final india vs pakistan both team fielders helping each other
शुभमन गिल - फोटो : Twitter
दरअसल भारतीय बल्लेबाजी के दौरान शुभमन गिल के जूते का फीता खुल जाता है। इसकी वजह से मैच कुछ देर के लिए रुक जाता है। कुछ देर के बाद गिल के जूते का फीता एक पाकिस्तानी खिलाड़ी बांधते हुए नजर आता है। ऐसा ही एक नजारा पाक बल्लेबाजी के दौरान भी नजर आता है। पाक बल्लेबाज के जूते बांधने में भारतीय फील्डर मदद करता हुआ दिखाई देता है। 

दोनों टीमों के खिलाड़ियों की तस्वीरें जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और हर तरफ इसकी तारीफ की जाने लगी। फैंस ने इस फोटो को ट्वीट कर लिखा, 'दोनों प्रतिद्वंदी है, दुश्मन नहीं।'

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed