फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Under-19 Asia Cup: Harnoor Singh wins the Player of the Match award as India U19 team seal a win against UAE U19 | India vs Pakistan under19 asia cup match

Under-19 Asia Cup: हरनूर के शतक से भारत का एशिया कप में जीत से आगाज, अब पाकिस्तान से होगी टक्कर

Thu, 23 Dec 2021 10:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Dec 2021 10:48 PM IST
सार

हंगर्गेकर ने तीन विकेट लिए जबकि गर्व सांगवान, विकी ओसवाल और कौशल तांबले को दो-दो विकेट मिले। भारत को अब शनिवार को पाकिस्तान से खेलना है।

विज्ञापन
Under-19 Asia Cup: Harnoor Singh wins the Player of the Match award as India U19 team seal a win against UAE U19 | India vs Pakistan under19 asia cup match
हरनूर सिंह - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

हरनूर सिंह के शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने बृहस्पतिवार को अंडर-19 एशिया कप के पहले मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 154 रन से हरा दिया। 
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 282 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरनूर ने 130 गेंद में 120 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान यश धुल ने 68 गेंद में 63 रन जोड़े। राजवर्धन ने 23 गेंद में नाबाद 48 रन बनाए। यूएई ने नौ गेंदबाजों को आजमाया लेकिन भारत को बड़ा स्कोर बनाने से नहीं रोक सके। जवाब में मेजबान टीम 34.3 ओवर में 128 रन पर आउट हो गई। 

हंगर्गेकर ने तीन विकेट लिए जबकि गर्व सांगवान, विकी ओसवाल और कौशल तांबले को दो-दो विकेट मिले। भारत को अब शनिवार को पाकिस्तान से खेलना है। अन्य मैचों में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को चार विकेट से और श्रीलंका ने कुवैत को 274 रन से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed