Under-19 Asia Cup: हरनूर के शतक से भारत का एशिया कप में जीत से आगाज, अब पाकिस्तान से होगी टक्कर
हंगर्गेकर ने तीन विकेट लिए जबकि गर्व सांगवान, विकी ओसवाल और कौशल तांबले को दो-दो विकेट मिले। भारत को अब शनिवार को पाकिस्तान से खेलना है।
विस्तार
पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 282 रन बनाए।
Harnoor Singh wins the Player of the Match award as India U19 seal a win against UAE U19. 👏 👍 #INDvUAE #ACC #U19AsiaCup #BoysInBlue
विज्ञापन
📸 📸: ACC pic.twitter.com/YGXMDwAMJa— BCCI (@BCCI) December 23, 2021
हरनूर ने 130 गेंद में 120 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान यश धुल ने 68 गेंद में 63 रन जोड़े। राजवर्धन ने 23 गेंद में नाबाद 48 रन बनाए। यूएई ने नौ गेंदबाजों को आजमाया लेकिन भारत को बड़ा स्कोर बनाने से नहीं रोक सके। जवाब में मेजबान टीम 34.3 ओवर में 128 रन पर आउट हो गई।
India U19 ride on Harnoor Singh's ton & handy contributions from captain Yash Dhull, Rajvardhan Hangargekar & Shaik Rasheed to post 282/5 on the board against UAE U19. 👏 👏
— BCCI (@BCCI) December 23, 2021
Over to our bowlers now! #BoysInBlue #ACC #U19AsiaCup #INDVUAE pic.twitter.com/fT7uEDy5xd
हंगर्गेकर ने तीन विकेट लिए जबकि गर्व सांगवान, विकी ओसवाल और कौशल तांबले को दो-दो विकेट मिले। भारत को अब शनिवार को पाकिस्तान से खेलना है। अन्य मैचों में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को चार विकेट से और श्रीलंका ने कुवैत को 274 रन से हराया।