फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Umran Malik becoems fastest Indian Bowler in ODI breaks javagal sreenath Record

Umran Malik Record: वनडे में भी सबसे तेज गेंद करने वाले भारतीय बने उमरान मलिक, 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Tue, 10 Jan 2023 10:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 10 Jan 2023 10:02 PM IST
सार

श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में उमरान मलिक ने 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की। इसके साथ ही उन्होंने जवागल श्रीनाथ का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 
 

विज्ञापन
Umran Malik becoems fastest Indian Bowler in ODI breaks javagal sreenath Record
उमरान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम के नाम रहा। इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 373 रन का विशाल स्कोर बनाया था। इसके बाद टीम इंडिया की जीत लगभग तय हो गई थी और गेंदबाजों ने मैच की दूसरी पारी में कमाल कर भारत की जीत तय कर दी। 
विज्ञापन


भारत के लिए पहले मोहम्मद सिराज ने पावरप्ले में दो विकेट झटके। इसके बाद उमरान मलिक ने अपनी रफ्तार का जलवा दिखाया। मलिक ने इस मैच में 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की और एक खास रिकॉर्ड बना लिया। उमरान मलिक अब वनडे में भी भारत के लिए सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 
विज्ञापन


1999 विश्व कप में जवागल श्रीनाथ ने 154.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की थी। उस समय वह विश्व कप के दूसरे सबसे तेज गेंदबाज थे। उनसे आगे पाकिस्तान के शोएब अख्तर का नाम था। अब उमरान मलिक ने जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ते हुए 155 की गति से गेंद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 और आईपीएल में भी सबसे तेज गेंद कर चुके हैं उमरान
उमरान मलिक कुछ दिन पहले ही टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज गेंद करने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 156 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की थी। वहीं, इससे पहले आईपीएल में 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद कर चुके हैं और इस लीग में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। 

उमरान मलिक ने भारत के लिए अपने छोटे से करियर में गति के साथ-साथ विकेट लेने की क्षमता से काफी प्रभावित किया है। उमरान साझेदारियां तोड़ने में भी माहिर हैं और पुछल्ले बल्लेबाजों के लिए उनकी गति का सामना करना बहुत मुश्किल होता है। इसी वजह से उमरान को विकेट आसानी से मिल जाते हैं। हालांकि, उन्हें अपना इकोनॉमी रेट बेहतर करना होगा। तभी टीम इंडिया में वह अपनी जगह पक्की कर सकेंगे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी उनकी तारीफ की है। मांजरेकर ने कहा है कि उमरान अपने 11 मैच में सिर्फ एक बार विकेट नहीं ले पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed