फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Umran Malik and Kuldeep sen could not get visa for Australia BCCI removed them as net bowler

Umran-Kuldeep Visa Delay: टी20 विश्व कप टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे उमरान मलिक, वीजा नहीं दिला पाया बीसीसीआई

Thu, 13 Oct 2022 01:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 13 Oct 2022 01:12 PM IST
सार

उमरान मलिक और कुलदीप सेन को अब तक ऑस्ट्रेलिया का वीजा नहीं मिला है। इसके बाद बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों की जगह मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ऑस्ट्रेलिया भेजने का फैसला किया है।
 

विज्ञापन
Umran Malik and Kuldeep sen could not get visa for Australia BCCI removed them as net bowler
उमरान मलिक और कोच राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 में कमाल करने वाले उमरान मलिक और कुलदीप सेन वीजा नहीं मिलने के कारण ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाएंगे। इन दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप खेलने वाली टीम में नेट गेंदबाज के रूप में चुना गया था, लेकिन वीजा नहीं मिलने की वजह से उनका नाम वापस लिया जा सकता है। इन दोनों युवा खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया का वीजा मिलने में ज्यादा समय लग रहा है। 
विज्ञापन


भारत की 15 सदस्यीय टीम में बल्लेबाजों का अभ्यास करना के लिए चार तेज गेंदबाजों को नेट गेंदबाज के रूप में चुना गया था। इसमें जम्मू कश्मीर के उमरान मलिक, मध्यप्रदेश के कुलदीप सेन के अलावा चेतन साकरिया और मुकेश चौधरी भी शामिल थे। इन चारों को भारत की मुख्य टीम के साथ पर्थ में अभ्यास करना था। साकरिया और मुकेश चौधरी टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं और बल्लेबाजों को अभ्यास भी करा रहे हैं। ये दोनों खिलाड़ी एक प्रोग्राम का हिस्सा थे और इनके पास ऑस्ट्रेलिया का वीजा पहले से था, लेकिन कुलदीप और उमरान को वीजा नहीं मिल पाया और ये दोनों खिलाड़ी भारत में ही हैं। 
विज्ञापन


AUS vs ENG: इंग्लैंड का अजब संयोग, ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 में भी आठ रन से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुलदीप सेन और उमरान मलिक को वीजा मिलने में देरी के चलते अब बीसीसीआई ने अपना फैसला बदल दिया है। इन दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा जाएगा। इनकी जगह मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। शमी पहले ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुके हैं।



क्यों नहीं मिल रहा वीजा?
आईसीसी के नियम के अनुसार हर टीम के 15 प्रमुख खिलाड़ी और रिजर्व के रूप में शामिल खिलाड़ियों को जल्दी वीजा देने का प्रावधान है, लेकिन नेट गेंदबाजों के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है। भारत की टीम में मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपर चाहर रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किए गए थे। हालांकि, बाद में चाहर चोट की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। 

T20 WC: टीम इंडिया में शामिल नौ क्रिकेटरों को ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव, विराट के नाम सबसे ज्यादा रन

उमरान मलिक और कुलदीप सेन आधिकारिक सूची में नहीं थे, इसलिए उनके वीजा की प्रक्रिया में अपेक्षा से अधिक समय लगा। भारतीय टीम पांच अक्तूबर को पर्थ के लिए रवाना हुई। उमरान और कुलदीप भी मुंबई में टीम होटल में पहुंचे थे। उन्हें इस उम्मीद में रुकने को कहा गया कि उनका वीजा आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाद में दोनों खिलाड़ी घर लौट गए। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए जम्मू और कश्मीर टीम में भी मलिक को शामिल किया गया है। 

एक बीसीसीआई अधिकारी ने कहा "वे (मलिक और कुलदीप) अब (ऑस्ट्रेलिया) नहीं जाएंगे क्योंकि आईसीसी 17 अक्तूबर के बाद नेट गेंदबाज उपलब्ध कराएगी। वैसे भी, कुछ दिनों में अन्य नेट गेंदबाज वहां पहुंचेंगे। हमने उनके वीजा के लिए कोशिश की लेकिन समय पर वीजा नहीं मिला। इसलिए उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने के लिए कहा गया है।

T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम पहुंची रॉटनेस्ट आइलैंड, सूर्यकुमार ने चलाया स्टीमर, देखें वीडियो

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा है कि मलिक को विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा होना चाहिए था। उन्होंने कहा “उमरान मलिक 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। मेरा मतलब है, जब आपके पास दुनिया की सबसे अच्छी कार है, और आप इसे गैरेज में छोड़ देते हैं, तो उस कार के होने का क्या मतलब है? उमरान मलिक को विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुना जाना चाहिए था।”

उन्होंने आगे कहा "हां, वह युवा हैं। उनके पास ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन वह 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता है, इसलिए उसे टीम में शामिल करें। उसे ऑस्ट्रेलिया ले जाएं जहां उछाल मिलता है। 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों में फर्क होता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed