फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   umpires have reported nine bowlers for a suspect action in mumbai t20 league

पहले ही सीजन में 9 गेंदबाजों ने किया मुंबई टी20 लीग को शर्मसार, अंपायरों ने सौंपी रिपोर्ट

Wed, 21 Mar 2018 08:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Mar 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
umpires have reported nine bowlers for a suspect action in mumbai t20 league
मुंबई टी20 लीग - फोटो : file

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तर्ज पर शुरू हुई मुंबई प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट अपने पहले ही संस्करण में विवादों की वजह से सुर्खियों में आ गया है। दरअसल सोमवार को ट्रंफ नाइट्स और सोबो सुपर सोनिक के बीच टूर्नामेंट का सेमीफाइन मुकाबला खेला गया। 

विज्ञापन


इस रोमांचक मुकाबले में ट्रंफ नाइट्स ने जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रही। लेकिन इस टूर्नामेंट के खत्म होते-होते एक दुखद खबर यह आ रही है कि अंपायरों ने इस लीग में खेल रहे 9 गेंदबाजों के बॉलिंग एक्शन को लेकर रिपोर्ट एमसीए को सौंपी है। 
विज्ञापन


एमसीए ने अंपायरों की इस रिपोर्ट को गंभीरता से ली है और कहा जा रहा है इस लीग के खत्म होने के अप्रैल में एक स्पेशल जनरल मीटिंग में इस मुद्दे को सुलझा लेगी। लीग के अधिकारी ने कहा है कि एमसीए के लिए यह इस साल का सबसे बड़ा इवेंट है और इस परेशानी को जल्द खत्म कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 9 गेंदबाजों में से दो खेल चुके हैं फर्स्ट क्लास क्रिकेट

umpires have reported nine bowlers for a suspect action in mumbai t20 league
राजेश पवार - फोटो : file

जिन 9 गेंदबाजों के बॉलिंग एक्शन को लेकर अंपयारों ने रिपोर्ट एमसीए को सौंपी है, उसमें से दो गेंदबाजों के नामों का खुलासा हो चुका है और यह दोनों फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुके हैं। इनमें से एक का नाम राजेश पवार है, जो मुंबई, बडोदरा और आंध्र प्रदेश की ओर से खेल चुके हैं। पवार 200 से ज्यादा फर्स्ट क्लास विकेट ले चुके हैं और इनका नाम 2007 वर्ल्ड कप के 30  संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल रह चुका है। 

इसके अलावा दूसरे गेंदबाज हैं अख्तर शेख। शेख इस लीग में नॉर्थ मुंबई पेंथर की ओर से खेल रहे हैं। ये राजस्थान टी20 लीग में वसीम खान के नाम से खेल चुके हैं। 

दूसरे संस्करण से पहले सुलझा लिए जाएंगे सारे विवाद

umpires have reported nine bowlers for a suspect action in mumbai t20 league
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन - फोटो : file
एमसीए ने कहा है कि हम इस लीग के दूसरे संस्करण से पहले यह सारे विवाद सुलझा लेंगे। बता दें कि इस लीग में श्रेयस अय्यर और अजिंक्या रहाणे जैसे कई बड़े खिलाड़ी भी खेल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed