Bizzare Umpiring Video: अंपायर के फैसले से निराश हो गए गेंदबाज और बल्लेबाज, फैंस को याद आए स्टीव बकनर
गेंदबाज की अपील पर अंपायर ने पहले कोई फैसला नहीं दिया और गेंदबाज निराशा जाहिर की। इसके बाद गेंदबाज अगली गेंद करने के लिए तैयार हुई तो अंपायर ने अंगुली उठा दी और बल्लेबाज भी निराशा जाहिर करते हुए वापस लौट गई।
विस्तार
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) March 5, 2023
वायरल वीडियो में गेंदबाज कैच आउट की जोरदार अपील करती हैं। हालांकि, अंपायर कोई प्रतिक्रिया नहीं देता। अंपायर के फैसले से गेंदबाजी कर रही टीम बेहद निराश होती है और निराशा जाहिर भी करती है। इसके बाद गेंदबाज अगली गेंद करने के लिए अपने रन अप में लौट जाती हैं। वह अगली गेंद करने वाली होती हैं तभी अंपायर अपनी अंगुली उठा देता है और बल्लेबाज आउट हो जाता है। इसके बाद बल्लेबाज हैरानी जाहिर करते हुए पवेलियन लौट जाता है।
Steve Bucknor 2.0...
— Dil❤Se (@India_Waale12) March 5, 2023
That's like calling for work after declaring holiday
सोशल मीडिया पर अंपायरिंग का यह वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। कोई इस अंपायर की तुलना स्टीव बकनर से कर रहा है तो कोई कह रहा है कि अंपायर इंटरनेट एक्सप्लोरर की तरह काम कर रहा है।
The umpire in Internet Explorer mode...
— Abstract Dilbert 🚩 (@abstractDilbert) March 5, 2023
वहीं, एक फैन ने लिखा कि अंपायर अपने दिमाग में स्लो मोशन में वीडियो देख रहा था और इसके बाद उसने सटीक फैसला सुनाया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब विकेटकीपर आपका दोस्त होता है तो आपको आउट देना पड़ता है। हालांकि, वीडियो देखकर लग रहा है कि गेंद बल्लेबाज के ग्लव्स में लगने के बाद विकेटकीपर के पास गई थी। ऐसे में अंपायर का आउट देना लाजिमी था, लेकिन अंपायर ने अपना फैसला देने में इतना समय लगाया कि वह ट्रोल हो गए।
When wicket keeper is your best frnd 😂😂😂😂
— Abhiffeeaakk🙃 (@wtf_abhishek) March 5, 2023